फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Two broken glasses including judge's car, stereo stolen from one

जज की गाड़ी समेत दो के तोड़े शीशे, एक से चुराया स्टीरियो

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Two broken glasses including judge's car, stereo stolen from one
चरखी दादरी। छपार निवासी एक व्यक्ति के मकान के बाहर खड़ी दो गाड़ियों के शीशे तोड़ने और एक से स्टीरियो चोरी करने का मामला सामने आया है। अहम बात यह है कि इनमें से एक गाड़ी जज की है। जज के चपरासी की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ इस संबंध में धारा 379 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में छपार निवासी बलवान सिंह ने बताया कि वो जेएमआईसी मनजीत पाल के घर पियोन है। गत 24 जून की शाम उसके घर के बाहर जेएमआईसी की गाड़ी समेत उसके दोस्त की क्रेटा खड़ी थी। रात करीब दो बजे गाड़ी के अलार्म की आवाज सुनाई दी। इस पर वो उठकर बाहर भी आया, लेकिन वहां कोई नहीं मिला। शिकायतकर्ता ने बताया कि सुबह जब उसने दोनों गाड़ी चैक की तो शीशे टूटे हुए मिले। बलवान ने बताया कि उसकी दोस्त की क्रेटा से स्टीरियो चोरी मिला। इसके तुरंत बाद उसने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद सदर थाना पुलिस टीम ने इस संबंध में केस दर्ज करने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed