फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Two arrested including four pistols and two cartridges

सीआईए ने दबोचे दो युवक, चार पिस्तोल और दो कारतूस बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Two arrested including four pistols and two cartridges
चार पिस्तौल और दो कारतूस समेत दो काबू
विज्ञापन

चरखी दादरी। सीआईए टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार देर शाम दो युवकों को अलग-अलग जगहों से अवैध हथियार रखने पर गिरफ्तार किया है। उनके पास से टीम को चार पिस्तौल और दो कारतूस बरामद हुए हैं। आरोपियों के खिलाफ सिटी और सदर थाने में सशस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किए गए और पुलिस टीमें उनसे पूछताछ करने में जुटी हुई है। एक आरोपी दादरी शहर का तो दूसरा झज्जर जिले के गांव सेहलंगा का रहने वाला है।
पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि मंगलवार देर शाम सीआईए टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि वाल्मीकि बस्ती निवासी रोहित उर्फ काली अपने पास अवैध हथियार रखता है। इस समय वो महेंद्रगढ़ चुंगी क्षेत्र में खड़ा है और उसके पास अवैध हथियार भी है। सूचना के आधार पर सीआईए टीम वहां पहुंची और संदिग्ध परिस्थितियों में खड़े एक युवक से पूछताछ की तो उसने अपना नाम रोहित उर्फ काली बतया। संदेह के आधार पर उसकी तलाशी ली गई तो उससे एक देशी पिस्तोल और एक कारतूस बरामद हुआ। इसके तुरंत बाद पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया और सिटी थाने ले आई। वहां उसके खिलाफ सशस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सीआईए टीम ने दूसरे आरोपी को पातुवास रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया। उसकी पहचान झज्जर जिले के सेहलंगा निवासी कृष्ण के रूप में हुई और उससे पुलिस टीम ने तीन पिस्तोल और एक कारतूस बरामद किया। आरोपी कृष्ण के खिलाफ सदर थाने में सशस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed