फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Traffic lights on Chidiya T-point activated

Charkhi Dadri News: चिड़िया टी-पॉइंट पर लगीं ट्रैफिक लाइटें चालू

Fri, 02 May 2025 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 02 May 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Traffic lights on Chidiya T-point activated
शहर के चिड़िया मोड़ टी-पॉइंट पर चालू की गई ट्रैफिक लाइट व गुजरते वाहन।
चरखी दादरी। यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए यातायात थाना पुलिस ने शहर के चिड़िया मोड़ टी-पॉइंट पर लगीं ट्रैफिक लाइटों को चालू कर दिया है। अमर उजाला ने बंद पड़ीं ट्रैफिक लाइटों के मुद्दे को 23 मार्च के संस्करण में प्रमुखता से उठाया था। उस दौरान यातायात थाना प्रभारी की ओर से ट्रैफिक लाइटों को जल्द चालू करने का दावा किया गया था।
विज्ञापन

दरअसल, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार के लिए जिला प्रशासन के निर्देशों पर नगर परिषद ने ट्रैफिक लाइटें लगाने का मसौदा तैयार किया था। इसके बाद शहर के 5 चौराहों पर 70 लाख की लागत से ट्रैफिक लाइटें लगाई गईं। इन्हें पुलिस विभाग को सुपुर्द किया गया।
विज्ञापन

पुलिस विभाग के हाथ में कमान जाने के बाद ट्रैफिक लाइटें चालू नहीं की गईं। अमर उजाला ने 23 मार्च के संस्करण में 70 लाख की लागत से लगी ट्रैफिक लाइटें बनीं शोपीस...नामक शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उस दौरान यातायात पुलिस थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश कुमार ने जल्द ही ट्रैफिक लाइटों को चालू कराने का दावा किया था। उसके बाद रावलधी-भिवानी लिंकमार्ग आरओबी निर्माण कार्य के चलते ट्रैफिक लाइटों को चालू नहीं किया जा सका।
अब जाकर यातायात पुलिस ने ट्रैफिक लाइटों को चालू करने की कवायद शुरू की है। इसकी शुरुआत चिड़िया मोड़ टी-पॉइंट से की गई है। वहीं, पुलिस अधिकारियों का तर्क है कि जल्द ही बाकी चार चौराहों पर लगी ट्रैफिक लाइटों को भी चालू कर दिया जाएगा।
यहां लगाई गई थीं ट्रैफिक लाइटें
नगर परिषद की ओर से शहर के रावलधी चौक, समसपुर टी पॉइंट, चिड़िया मोड़ टी-पॉइंट, लोहारू रोड और रावलधी-भिवानी लिंकमार्ग टी-पाॅइंट पर ट्रैफिक लाइटें लगाई गई हैं। एक को छोड़कर बाकी चार जगहों पर अब भी लाइटें चालू नहीं की गई हैं।



चिड़िया मोड़ टी-पॉइंट पर लगी ट्रैफिक लाइट को चालू कर दिया गया है। बाकी चार जगहों पर लगीं ट्रैफिक लाइटें भी जल्द शुरू कर दी जाएंगी। फिलहाल, सभी जगहों पर पुलिस कर्मचारी तैनात हैं। यातायात नियम तोड़ने वाले चालकों पर नजर रख रहे हैं।
-निरीक्षक रमेश कुमार, प्रभारी, दादरी यातायात पुलिस थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed