{"_id":"612e83298ebc3e35e94a306e","slug":"tomorrow-is-the-last-day-to-apply-the-first-cut-off-list-will-be-on-eight-charkhidadri-news-hsr6104329159","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवेदन करने का कल अंतिम दिन, आठ को लगेगी पहली कट ऑफ लिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवेदन करने का कल अंतिम दिन, आठ को लगेगी पहली कट ऑफ लिस्ट
विज्ञापन
कॉलेज में दाखिला के लिए आवेदन करने पहुंचीं युवतियां।
- फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। कॉलेजों में स्नातक कक्षाओं में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवदेन करनी की अंतिम तिथि 2 सितंबर है। जबकि पहली कट ऑफ लिस्ट आठ सितंबर को लगेगी। फिलहाल 99 प्रतिशत विद्यार्थियों के आवेदन सही पाए गए हैं। इनमें आपत्तियां पाए गई हैं, उनको मोबाइल पर मैसेज भेजे जा रहे हैं। आपत्तियां दूर कर विद्यार्थियों को दोबारा से आवदेन सबमिट करना होता है। जिन विद्यार्थियों के आवेदनों में आपत्तियां पाई जाती हैं, वे चार सितंबर तक इन्हें दूर करवा सकते हैं। अब तक 900 से ज्यादा आवेदनों की जांच हो चुकी है। आवेदन करने की अंतिम तिथि दो सितंबर है। इतना ही नहीं अबकी बार उम्मीदवार एडमिशन फीस ऑफलाइन भी जमा करवा सकेेंगे। इसके लिए उच्चतर शिक्षा विभाग ने निर्देश जारी कर दिए हैं। फीस जमा करवाने की ऑनलाइन सुविधा भी जारी रहेगी।
रुरल की वैटेज लेने के लिए रि-अपीयर छात्रों के कागजात की जांच करने में दिक्कत आ रही है क्योंकि रि-अपीयर की अंक तालिका में स्कूल का नाम दर्ज नहीं मिलता है। उसकी अलग से वेरिफिकेशन करवानी पड़ती है। जिस भी उम्मीदवार के आवेदन में ऑब्जेक्शन मिलता है तो उसके मोबाइल मैसेज पहुंच जाता है। उम्मीदवार चार सितंबर तक अपने ऑब्जेक्शन रिमूव करवा सकते हैं। आठ सितंबर को पहली मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। आवेदन करने की अंतिम तिथि दो सितंबर है। कॉलेज स्टाफ आवेदनों की साथ-साथ वेरिफिकेशन कर रहा है, ताकि मेरिट लिस्ट जारी करने में दिक्कत न होने पाए।
जनता पीजी कॉलेज के एडमिशन को-ऑडिनेटर डॉ. नीरज कुमार ने बताया कि नगर स्थित जनता पीजी कॉलेज में सोमवार तक 1913 उम्मीदवारों ने आवेदन किए हैं। बीए प्रथम वर्ष में 1364 उम्मीदवारों ने आवेदन किए हैं। बीए में 560 सीटें हैं। इसी प्रकार बीएससी नोन मेडिकल में 340, कॉमर्स संकाय मेें 123 और बीएससी मेडिकल संकाय में 86 आवेदन आए हैं। जिले का एकमात्र जनता पीजी कॉलेज सरकारी अनुदान सहायता प्राप्त है जिसमें को-एजुकेशन की सुविधा है। लड़कियों के लिए भी पढ़ाई के सुनहरे अवसर हैं। कॉलेज में एनससीसी की दो यूनिट हैं। एनसीसी की भी दो यूनिट हैं। खेल मैदान की भी सुविधा है। ऑनलाइन कक्षाओं के लिए अलग से आई हॉल बनाया गया है।