{"_id":"61d09fc7a6e5085bb979cf7e","slug":"token-booking-will-have-to-be-done-on-phone-before-going-to-csd-canteen-charkhidadri-news-hsr6209790146","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएसडी कैंटीन जाने से पहले फोन पर करवानी होगी टोकन बुकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएसडी कैंटीन जाने से पहले फोन पर करवानी होगी टोकन बुकिंग
विज्ञापन

घिकाड़ा रोड सीएसडी कैंटीन में टोकन बुकिंग के लिए 80597-80870 व 80597-80882 पर कर सकते हैं कॉल
चरखी दादरी। कोरोना के नए वैरिएंट ऑमिक्रोन के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन व कैंटीन मुख्यालय की तरफ से विशेष सावधानी बरतने के लिए आदेश जारी हुए हैं। सीएसडी कैंटीन मैनेजर ले. कर्नल राजेंद्र सिंह ने बताया कि एक जनवरी से सभी कैंटीन में आने वाले हर एक्स सर्विस मैन को फेस मास्क लगाकर आना होगा और वैक्सीन की दोनों डोज लगी हुई होनी जरूरी हैं।
उन्होंने बताया कि कैंटीन में टोकन बुकिंग सिस्टम फिर से शुरू कर दिया गया है। कैंटीन मैनेजर ने बताया कि कैंटीन में टोकन बिना प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। यदि किसी कार्डधारक की आयु ज्यादा है या किसी बीमारी से ग्रस्त है तो वह व्यक्ति कैंटीन में न आएं और अपने अधिकृत आश्रित के नाम अथॉरिटी लेटर जारी कर दें ताकि आपका जरूरी सामान व शराब वह ले जा सके। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि नियमों का पालन करने और कैंटीन स्टाफ का सहयोग करने में ही हम सबकी भलाई है। उन्होंने बताया कि टोकन बुकिंग के लिए मोबाइल नंबर 80597-80870 व 80597-80882 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि हर रविवार को कैंटीन बंद रहेगी और बुधवार को एक बजे तक खुलेगी। सभी सरकारी छुट्टियों और प्रत्येक माह के आखिरी दो दिन मासिक स्टॉक जांच के लिए कैंटीन बंद रहेगी। संवाद