फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Today, School will be open

कोविड प्रोटोकॉल की पालना के साथ आज से 241 शिक्षण संस्थाओं में लगेंगी कक्षाएं, तैयारियां पूरी

Fri, 16 Jul 2021 12:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Today, School will be open
कोविड महामारी के चलते लंबे समय बाद शुक्रवार से स्कूलों में आज से फिर चहल-पहल दिखाई देगी। नौवीं कक्षा से बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए स्कूल में बुलाया गया है। काफी दिनों से घर पर बैठकर ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे विद्यार्थी अब कक्षा में शिक्षकों की निगरानी में पढ़ाई करेंगे। हालांकि इस दौरान स्कूलों में कोविड नियमों का पालन किया जाएगा।
विज्ञापन

उपायुक्त अमरजीत सिंह मान के मार्गदर्शन में शिक्षा विभाग ने कोविड प्रोटोकॉल की पालना करवाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सरकारी एवं निजी स्कूलों के भवन को सैनिटाइज करवा लिया गया हैं। सरकार के निर्देश हैं कि कक्षाएं कमरों से बाहर खुले आंगन में या बरामदों में ही लगाई जाएं। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने स्कूल प्रांगण में वृक्षों के नीचे एवं बरामदों में डेस्क लगवा दिए हैं। जिन पर बच्चों के नाम भी लिखे गए हैं। स्कूलों में बच्चों के हाथ धुलने एवं सैनिटाइजर का इंतजाम कर दिया गया है। विद्यार्थियों व शिक्षकों की आपस में सामाजिक दूरी का ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी जेपी संभ्रवाल ने बताया कि जिले के ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में शुक्रवार को 109 सरकारी और 132 प्राइवेट शिक्षण संस्थान कक्षाएं लगाएंगे। इनमें 65 वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, 44 राजकीय उच्च विद्यालय, 84 प्राइवेट सीनियर सेकेंडरी और 47 हाई स्कूल खोले जाएंगे। जिन कक्षाओं में बच्चों की संख्या कम हैं, वहां सभी विद्यार्थियों को बुलाया गया है । जिस स्कूल में एक कक्षा में 70-80 बच्चे हैं, उनको 50 प्रतिशत की एक दिन और बाकी बच्चों की दूसरे दिन कक्षा लगाई जाएंगी। स्कूल में आने के लिए सभी विद्यार्थियों को मास्क पहनना जरूरी है। जो बच्चे मास्क घर से नहीं लेकर आएंगे, उनको स्कूल में मास्क दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कक्षा में एक ड्यूल डेस्क पर एक ही विद्यार्थी को बैठाया जाएगा। सभी स्कूलों में स्टाफ सदस्यों को वैक्सीन लगवाने के लिए पहले ही आदेश दे दिए गए थे और सभी शिक्षकों व कर्मचारियों ने वैक्सीन की एक या दोनों डोज लगवा ली हैं। उन्होंने बताया कि स्कूलों की चेकिंग कर कक्षा लगाए जाने की तैयारियों की जांच कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed