फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Today is the last day to apply for college admission

कॉलेज में दाखिले के लिए आवेदन करने का आज अंतिम दिन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Today is the last day to apply for college admission
चरखी दादरी। यूजीसी कोर्सेज में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों के लिए कॉलेज में आवदेन करने का आज आखिरी दिन है। इसके बाद कॉलेजों की ओर से प्राप्त आवेदनों की जांच के बाद मेरिट लिस्ट लगाई जाएगी, जिसके आधार पर विद्यार्थियों के दाखिले होंगे। जनता पीजी कॉलेज की अगर बात करें तो अब तक सर्वाधिक 1261 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन

बता दें कि कॉलेज में दाखिला लेने के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया दो अगस्त से शुरू हुई थी। पहले दिन साइट ठप रहने के कारण विद्यार्थी आवेदन नहीं कर पाए और इसके चलते उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसके बाद साइट की तकनीकी खामी दूर हो गई, जिससे दाखिला प्रक्रिया में तेजी आई। जिले के विभिन्न कॉलेजों की अगर बात करें तो अब तक तीन हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। सोमवार को अंतिम दिन होने के चलते आवेदनों की संख्या में और इजाफा संभव है।
विज्ञापन

इन कॉलेजों में कर सकते हैं आवेदन-
शहर में तीन कॉलेज हैं जबकि जिले में आठ कॉलेज हैं जिनमें विद्यार्थी दाखिला लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं। इनमें जनता कॉलेज दादरी, एपीजे महिला कॉलेज दादरी और राजकीय कॉलेज दादरी शामिल हैं। इसके अलावा राजकीय कॉलेज कादमा, राजकीय कॉलेज बौंदकलां, राजकीय कॉलेज मांढी हरिया, राजकीय कॉलेज बाढड़ा भी इस सूची में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नौ अगस्त तक कॉलेज करेंगे दस्तावेजों की जांच
शेड्यूल के अनुसार दो से लेकर आठ अगस्त तक विद्यार्थी दाखिला के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के बाद जिन कॉलेजों के लिए विद्यार्थियों ने आवेदन किया उस कॉलेज की ओर से दस्तावेजों की जांच की जाएगी। इस दौरान अगर कोई त्रुटि मिलती है तो विद्यार्थी को मेल या मोबाइल नंबर पर सूचित किया जाएगा। इसके बाद कॉलेजों की तरफ से मेरिट सूची लगानी शुरू कर दी जाएगी।

जानिये... जनता कॉलेज में किस कोर्स में आए कितने आवेदन
कोर्स का नाम- प्राप्त आवेदन
बीएससी एक्चुरियल साइंस- 12
बीएससी नॉन मेडिकल सेल्फ ऐडड - 23
बीएससी मेडिकल- 52
बीकॉम- 69
बीएससी नॉन मेडिकल- 157
बीए- 948
12 को लगेगी पहली कट ऑफ लिस्ट
पहली मेरिट लिस्ट 12 अगस्त को जारी की जाएगी। इसके बाद जिन विद्यार्थियों का नाम लिस्ट में होगा वो 16 अगस्त तक अपनी फीस जमा करवाकर दाखिला प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। दूसरी मेरिट लिस्ट 19 अगस्त को जारी की जाएगी और इस लिस्ट में शामिल विद्यार्थी 22 अगस्त तक अपनी कोर्स की फीस जमा करवा सकते हैं। इसके बाद जिन कॉलेजों में सीटें रिक्त रहेंगी वो ओपन काउंसलिंग के जरिये भरी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed