फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Three people injured in attack over plot dispute

Haryana Crime: घिकाड़ा रोड पर प्लॉट विवाद में हमला, दो महिलाएं और एक पुरुष घायल, केस दर्ज

Tue, 07 Oct 2025 10:07 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Published by: शाहिल शर्मा Updated Tue, 07 Oct 2025 10:07 PM IST
सार

घिकाड़ा रोड पर मंगलवार सुबह एक प्लॉट विवाद को लेकर हुए हमले में दो महिलाएं और एक पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Three people injured in attack over plot dispute
मारपीट में घायल लोग - फोटो : संवाद

विस्तार

घिकाड़ा रोड पर मंगलवार सुबह एक प्लॉट विवाद को लेकर हुए हमले में दो महिलाएं और एक पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीन नामजद और पांच अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


लाठी, डंडों और कुल्हाड़ी से हमला

घायल शकुंतला, रीता और खुशीराम ने बताया कि मंगलवार सुबह मालपोष गांव निवासी बलवान और उसके साथियों ने उन पर हमला किया। हमलावरों ने धमकी दी कि यदि प्लॉट खाली नहीं किया गया तो वे उन्हें जान से मार देंगे। इसके बाद लाठी, डंडों और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया गया, जिसमें शकुंतला और रीता के हाथ-पांव टूट गए, जबकि रीता के सिर पर गंभीर चोटें आईं। खुशीराम के शरीर पर भी कई जगह चोटें आई हैं।
विज्ञापन

पुलिस की कार्रवाई

जांच अधिकारी संदीप पिलानियां ने बताया कि शिकायत के आधार पर बलवान और दो अन्य नामजद व्यक्तियों सहित पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा जांच शुरू हो चुकी है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पुलिस पर निष्क्रियता का आरोप

घायल रीता के पति दीपक ने बताया कि उन्होंने 2008 में यह प्लॉट खरीदा था और तब से उस पर कब्जा बनाए हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बलवान और उसके साथी लंबे समय से प्लॉट पर कब्जे की कोशिश कर रहे हैं। दीपक ने कहा जून में हमने इस बारे में पुलिस को शिकायत दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उल्टा, हम पर ही झूठा केस दर्ज करवाया गया। मंगलवार सुबह वे डीएसपी बाढड़ा से मिलने जा रहे थे, तभी बलवान और उसके 10-12 साथियों ने उनकी मां शकुंतला और पत्नी रीता पर धारदार हथियारों, लाठी और डंडों से हमला कर दिया। दीपक ने पुलिस पर निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए त्वरित कार्रवाई की मांग की है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed