{"_id":"63df3fabab2e1368d54615b1","slug":"three-man-injured-in-accident-at-charkhi-dadri-2023-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri: दो कारों की भिंड़त में चचेरे भाइयों समेत तीन घायल, बहन को लेने जा रहे थे पानीपत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri: दो कारों की भिंड़त में चचेरे भाइयों समेत तीन घायल, बहन को लेने जा रहे थे पानीपत
Sun, 05 Feb 2023 11:03 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sun, 05 Feb 2023 11:03 AM IST
सार
झिंझर निवासी धर्मेंद्र ने बताया कि शनिवार को वह अपने चचेरे भाई अंकित और वर्तिक के साथ अपनी बहन को लेने के लिए पानीपत जा रहे थे। रात करीब साढ़े आठ बजे भागेश्वरी-रानीला रोड पर ठेके के पास अन्य कार ने उनकी कार में सीधी टक्कर मार दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
विस्तार
चरखी दादरी के गांव भागेश्वरी के समीप शनिवार देर शाम दो स्विफ्ट कार की टक्कर हो गई। हादसे में एक कार सवार में सवार चचेरे भाइयों समेत तीन लोग घायल हो गए। घायल के बयान पर अचीना चौकी पुलिस ने दूसरी कार के चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दिए बयान में झिंझर निवासी धर्मेंद्र ने बताया कि शनिवार को वह अपने चचेरे भाई अंकित और वर्तिक के साथ अपनी बहन को लेने के लिए पानीपत जा रहे थे। रात करीब साढ़े आठ बजे जब वो भागेश्वरी-रानीला रोड पर पहुंचे तो एक ठेके के पास अन्य कार ने उनकी कार में सीधी टक्कर मार दी। हादसे में उनकी कार रोड से नीचे पलट गई और वो तीनों घायल हो गए।