फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Three accused arrested for firing on youth

युवक पर फायरिंग करने के तीन आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Three accused arrested for firing on youth
पुलिस गिरफ्त में फायरिंग के तीनों आरोपी। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। गांव चरखी निवासी एक युवक पर करीब चार माह पहले रावलधी आईटीआई चौक पर फायरिंग करने के तीन आरोपियों को सीआईए ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान रावलधी निवासी सचिन उर्फ रोट, खेड़ी बूरा निवासी अजय नागर और नूहं के पिंगावा निवासी साजिद के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि किसी रंजिश को लेकर उन्होंने अमरजीत पर फायरिंग की थी।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि चरखी निवासी अमरजीत ने सदर थाना पुलिस को फायरिंग संबंधी शिकायत दी थी। शिकायतकर्ता ने बताया था कि 15 फरवरी को वो अपने दोस्त खातीवास निवासी योगेश और चरखी निवासी अंकित के साथ अपने दोस्त से मिलने रोहतक जा रहा था। जब वो मिसरी गांव के नजदीक पहुंचे तो उनके दोस्त संजय का फोन आया और उसने तहसील कार्यालय से गाड़ी की आरसी लाने की बात कही। इसके चलते वो मिसरी से वापस दादरी की और चल पड़े। जब वो रावलधी आईटीआई चौक के नजदीक पहुंचे तो अंकित ने उसे और योगेश को वहां उतार दिया और वो आरसी लेने चला गया। योगेश और अमरजीत जब एक चाय की दुकान पर पहुंचे तो एक बुलेट पर सवार होकर सचिन उर्फ रोट, अजय नागर और अमरजीत पर फायर कर दिया। अमरजीत ने वहां से भागकर जान बचाई। प्रवक्ता ने बताया कि सचिन उर्फ रोट को पुलिस ने 10 जून को कोर्ट से प्रोडक्शन वारंट पर लिया। अजय नागर की गिरफ्तारी लोहारू से और साजिद की गिरफ्तारी होडल से हुई है। आरोपी सचिन से बाइक बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed