फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Third case filed against Canara bank manager for cheating on animal loan

केनरा बैंक मैनेजर के खिलाफ पशु लोन में धोखाधड़ी करने पर तीसरा केस दर्ज

Tue, 23 Mar 2021 12:25 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
Third case filed against Canara bank manager for cheating on animal loan
संतोखपुरा निवासी एक पशुपालक की शिकायत पर सिटी थाना पुलिस ने केनरा बैंक के मैनेजर के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। बैंक मैनेजर पर इस तरह की तीसरी एफआईआर दर्ज हुई है। पशुपालक का आरोप है कि पशु लोन की एवज में पास हुई डेढ़ लाख की राशि उसके खाते में आने के बाद दूसरे किसी खाते में ट्रांसफर की गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार संतोखपुरा निवासी प्रवीन ने गत दो मार्च को धोखाधड़ी की शिकायत पुलिस को दी थी। इकॉनोमी सेल ने इसकी जांच की है। शिकायतकर्ता का आरोप था कि गत आठ दिसंबर को उसने पशु लोन लेने के लिए केनरा बैंक में आवेदन किया था। दस दिसंबर को डेढ़ लाख रुपये उसके खाते में भी आ गए थे लेकिन बाद में ये राशि किसी दूसरे खाते में ट्रांसफर कर दी गई। शिकायतकर्ता ने बताया कि जिस खाते में राशि ट्रांसफर हुई, उस खाताधारक को वह जानता तक नहीं है। जब वह तत्कालीन बैंक मैनेजर से मिला तो उन्होंने कुछ समय बाद राशि किश्तों में खाते में आने की बात कही। प्रवीन ने बताया कि यह राशि अब तक उसके खाते में नहीं आई है जबकि बैंक उसकी तरफ डेढ़ लाख का लोन दिखा रहा है। पुलिस शिकायत में प्रवीन ने आरोप लगाया कि लोन करवाते समय बैंक मैनेजर ने उससे कई खाली फार्म व कागजात पर हस्ताक्षर करवाए थे। उन कागजात में एक खाली बाउचर भी था। पुलिस ने बैंक मैनेजर के खिलाफ धारा 409 और 420 के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed