{"_id":"68b74ee593dd5e5da504fe15","slug":"third-accused-arrested-in-illegal-arms-recovery-case-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-143948-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: अवैध हथियार बरामदगी मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: अवैध हथियार बरामदगी मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार
Wed, 03 Sep 2025 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 03 Sep 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में अवैध हथियार बरामदगी मामले का आरोपी प्रवीण।
चरखी दादरी। दादरी सीआईए स्टाफ ने 18 मई को सोनीपत के गांव सिलाना निवासी युवक को अवैध हथियार समेत पकड़ा था। अब इस मामले में तीसरे आरोपी को दादरी पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर सुनारिया जेल से लाई है। आरोपी प्रवीण उर्फ पीके रैनकपुरा का रहने वाला है और उसे पुलिस ने दादरी कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया है।
पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि 18 मई को हेड कांस्टेबल प्रदीप को गुप्त सूचना मिली थी कि सोनीपत के सिलाना निवासी नरेंद्र अवैध पिस्तौल लिए हुए है और अपनी बाइक पर सवार होकर गांव घसोला से दादरी की तरफ आएगा। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घसोला मोड़ पर नाकाबंदी कर आरोपी को काबू कर लिया। उसके पास से एक पिस्तौल और 5 कारतूस बरामद हुए थे। इसके बाद पुलिस ने उससे पूछताछ की और रैनकपुरा निवासी प्रवीण उर्फ काली को गिरफ्तार किया। अब प्रवीण उर्फ पीके के रूप में तीसरी गिरफ्तारी हुई है।