फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   There is more demand for buying coolers instead of expensive ACs

Charkhi Dadri News: महंगे एसी के बजाय कूलर खरीद की बनी है अधिक मांग

Sat, 06 Jun 2026 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 06 Jun 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
There is more demand for buying coolers instead of expensive ACs
मंगल मार्केट स्थित दुकान में खरीददारी करने पहुंचे ग्राहक।  - फोटो : 1
फोटो 21: मंगल मार्केट स्थित दुकान में खरीददारी करने पहुंचे ग्राहक। संवाद
विज्ञापन

फोटो22: बाजार से खरीदे गए एसी को वाहन में रखते खरीददार। संवाद

फोटो23 फोटो24

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। जून के महीने में सूरज के तल्ख तेवरों और रिकॉर्ड तोड़ गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। जैसे-जैसे पारा 40 से 45 डिग्री के पार जा रहा है इलेक्ट्रॉनिक बाजारों में कूलर और एसी की मांग में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। हालांकि इस साल नए ऊर्जा मानकों तांबे (कॉपर) की बढ़ती कीमतों और कच्चे माल की महंगाई के कारण एयर कंडीशनर के दामों में 10 से 15 फीसदी तक का उछाल आया है। यही वजह है कि मध्यमवर्गीय और बजट संवेदनशील उपभोक्ता अब एसी खरीदने के बजाय रूम कूलर की तरफ तेजी से आकर्षित हो रहे हैं।
साल 2025 में बेमौसम बारिश और हल्की गर्मी के कारण इलेक्ट्रॉनिक्स का कारोबार काफी मंदा रहा था। लेकिन इस साल की शुरुआती गर्मी ने ही पिछले साल के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। व्यापारियों के मुताबिक, पिछले साल की तुलना में इस बार कुल व्यापार में करीब 25 से 30 प्रतिशत का इजाफा दर्ज किया गया है। बड़े शोरूम से लेकर स्थानीय स्तर पर कूलर बनाने वाले छोटे दुकानदारों के यहां ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि जो एसी पिछले साल 32 हजार में बिकता था। वहीं अब इसकी कीमत 34 से 35 हजार हो गई है। दुकान में आने वाले 10 में से 7 ग्राहक बजट कम होने के कारण एसी का इरादा छोड़कर कूलर खरीद रहे है। बाजार में इन दिनों कूलर की कीमतों में भी उछाल आया है लेकिन एसी की तुलना में काफी कम है। मार्केट में 4 से 18 हजार रुपये तक कूलर बिक रहे हैं।
विज्ञापन


कोट:
इस बार गर्मी उम्मीद से कहीं ज्यादा है, जिससे सीजन की शुरुआत में काफी मंदी बनी हुई थी लेकिन अब तापमान बढ़ने के साथ ही खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। अधिकतर ग्राहक एसी की कीमत अधिक होने के कारण कूलर ही खरीदने को प्राथमिकता देते है जिसके कारण कारोबार में भी बढ़ोतरी हो रही है।- जतिन कुमार, दुकानदार
विज्ञापन
विज्ञापन

कूलर की मांग बढ़ने का सबसे बड़ा कारण इसकी कम कीमत और कम बिजली बिल है। एसी खरीदने के बाद मध्यमवर्गीय परिवार पर भारी बिजली बिल का बोझ पड़ता है। आज बाजार में 4,000 से 18,000 रुपये के बीच बेहतरीन तकनीक वाले पर्सनल और डेजर्ट कूलर उपलब्ध हैं जो कम बिजली में अच्छी कूलिंग देते हैं। हमारे यहां इस बार प्लास्टिक बॉडी वाले इनवर्टर से चलने वाले कूलरों की बिक्री सबसे ज्यादा हो रही है।- कृष्ण सोनी, दुकानदार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed