फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The wall of the under-construction mini secretariat building collapsed

Charkhi Dadri News: भरभरा कर निर्माणाधीन लघु सचिवालय भवन की दीवार गिरी

Tue, 09 Sep 2025 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 09 Sep 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
The wall of the under-construction mini secretariat building collapsed
बाढड़ा में निर्माणाधीन लघु सचिवालय भवन की गिरी दीवार।
बाढड़ा। निर्माणाधीन लघु सचिवालय भवन की दीवार बारिश के कारण गिर गई। गनीमत रही कि हादसे के समय वहां कोई मौजूद नहीं था। इस भवन का निर्माण कार्य अभी पूरा भी नहीं हुआ है। वहीं जो दीवार गिरी है, उसकी लंबाई करीब 100 मीटर है।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि दीवार में प्रयुक्त सामग्री की गुणवत्ता पर पहले से ही सवाल उठाए जा रहे थे। संबंधित विभाग को इस मामले की जांच करनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों। हादसे के बाद निर्माण स्थल पर काम रोक दिया गया है।
विज्ञापन

बता दें कि प्रदेश सरकार ने वर्ष 2016 में बाढड़ा तहसील को उपमंडल का दर्जा दिया था। अब उपमंडल के लिए मिनी सचिवालय का निर्माण किया जा रहा है। इस भवन की 11 फरवरी 2022 में प्रदेश के तत्कालीन डिप्टी सीएम दुष्यंत सिंह चौटाला ने नींव रखी थी। इसके लिए 18 करोड़ 18 लाख की राशि जारी की गई। 21 माह में भवन का निर्माण करने का समय दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठेकेदार को दीवार का निर्माण करने के लिए बोल दिया है। अब इसका फिर से निर्माण करवाया जाएगा।
-कपूर सिंह, जेई, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed