फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The purpose of joining politics is only service: Karthikeya

राजनीति में आने का मकसद केवल सेवा भाव : कार्तिकेय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
The purpose of joining politics is only service: Karthikeya
चरखी दादरी। सामाजिक समरसता समिति के तत्वावधान में रविवार को मंगल मार्केट में नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। संयोजक सरिता भारद्वाज ने बताया कि कार्यक्रम में पूर्व विधायक एवं भाजपा किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र मांढी, जिला अध्यक्ष सतेंद्र परमार, भाजपा पूर्व प्रदेश महासचिव संदीप जोशी, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष राजेश बंटी, नप चेयरमैन बक्शी सैनी ने शिरकत की।
विज्ञापन

कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि राजनीति में आने का लक्ष्य केवल सेवा भाव है। उनके परिवार ने हमेशा जरूरतमंद लोगों की सेवा की है। उनका प्रयास है कि हर वर्ग को उसका पूरा हक मिले। हर वर्ग की आवाज को वो उठाने का प्रयास करेंगे। उनके पिता पूर्व मंत्री विनोद शर्मा ने हमेशा पिछड़े वर्ग के लिए संघर्ष किया है। इस अवसर पर देवकीनंदन भारद्वाज, निखिल, अनिल शर्मा, भीष्म वशिष्ठ, वीरेंद्र वशिष्ठ, मदन भारद्वाज, राहुल स्वामी, संदीप फौगाट, हनुमान प्रसाद, मंगतराम व बल्लू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed