फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The minimum temperature dropped by one degree

Charkhi Dadri News: न्यूनतम तापमान एक डिग्री गिरा, प्रदूषण का स्तर 117 एक्यूआई बढ़ा

Sat, 16 Nov 2024 04:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 16 Nov 2024 04:00 AM IST
विज्ञापन
The minimum temperature dropped by one degree
चरखी दादरी में शुक्रवार सुबह रोहतक रोड पर छाया हलका प्रदूषण। 
चरखी दादरी। क्षेत्र में शुक्रवार को मौसम साफ एवं शुष्क रहा। अधिकतम तापमान 29 व न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई जबकि वीरवार के मुकाबले प्रदूषण का स्तर 117 एक्यूआई बढ़ गया। शुक्रवार को हवा की गति आठ किलोमीटर प्रति घंटा रही।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह से ही मौसम साफ रहा। शुक्रवार को कोहरा नहीं होने से जल्द ही सूर्य देव के दर्शन हो गए। दिन भर धूप खिली। हवा की गति मंंद होने की वजह से प्रदूषण का स्तर कम नहीं हो पा रहा है। प्रदूषण का दुष्प्रभाव मानव ही नहीं, अपितु, सभी जीव-जंतुओं पर पड़ रहा है। जलवायु परिवर्तन की वजह से फसल चक्र भी चरमरा गया है।
विज्ञापन

वहीं, वीरवार की बात करें तो प्रदूषण का स्तर 182 एक्यूआई दर्ज किया गया था जो शुक्रवार को बढ़कर 299 एक्यूआई पहुंच गया। इसी प्रकार, वीरवार को अधिकतम तापमान 29 व न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। शुक्रवार को अधिकतम तापमान स्थिर रहा जबकि न्यूनतम में गिरावट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल, अब सुबह के समय मीठी ठंड शुरू हो गई है। दोपहर तक ठंड कम हो जाती है। रात के समय पारा गिरने पर सुबह के समय ठंड ज्यादा हो जाती है। वहीं, इस समय किसान गेहूं की बिजाई के काम में जुटे हैं। अब गेहूं की बिजाई के अनुकूल तापमान होने पर किसान तेजी से इस काम में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed