फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The maximum temperature dropped by seven degrees

Charkhi Dadri News: अधिकतम तापमान सात डिग्री गिरा, 11 तक बदलेगा मौसम

Mon, 05 May 2025 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 05 May 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
The maximum temperature dropped by seven degrees
चरखी दादरी। क्षेत्र में रविवार को दिनभर धूप रही। दोपहर बाद आसमान में बादल छाए रहे। अधिकतम तापमान 32 व न्यूनतम 24 डिग्री दर्ज किया गया। हवा की गति 13 किलोमीटर प्रति घंटा रही। वातावरण में नमी की मात्रा 51 प्रतिशत रही।
विज्ञापन

दो दिन पहले विभिन्न भागों में हुई बारिश की वजह से अधिकतम तापमान में सात डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। एक सप्ताह पहले अधिकतम तापमान 41 डिग्री पहुंच गया था। अब बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली है। रात के समय तापमान अनुकूल बना रहता है।
विज्ञापन

दिन में धूप भी इतनी तेज नहीं रही। दो दिन पहले जिले के गांव भागवी व आसपास के क्षेत्र में 60 एमएम बारिश हुई थी। अब इस क्षेत्र में किसानों ने कपास की बिजाई की तैयारियां शुरू कर दी हैं। कपास की बिजाई का यह अनुकूल समय माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि पांच मई को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से आठ मई तक मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। जैसे ही यह मौसम प्रणाली आगे निकल जाएगी।
वैसे ही उसके पीछे एक और पश्चिमी विक्षोभ नौ को सक्रिय होने से 11 मई तक फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा। इस अवधि के दौरान बूंदाबांदी एवं हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान है।


महिलाओं ने परिंदों के लिए किया दाना-पानी का प्रबंध

चरखी दादरी। खुशियों की दीवार संस्था की ओर से गर्मी में पक्षियों के लिए दाना-पानी उपलब्ध कराने के लिए सकोरा लगाओ अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत रविवार को संस्था ने शहर के रविदास नगर में परिंदों के लिए पानी और दाना की व्यवस्था की। संस्था संचालक संजय रामफल ने बताया कि रविदास नगर में महिला सहायता समूह की प्रधान सुनीता बंगाली की अध्यक्षता में रविवार को विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें नगर की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। उन्होंने अपने घरों की छतों पर परिंदों के लिए सकोरे रखने व नियमित रूप से पानी व दाना उपलब्ध कराने का संकल्प लिया। सुनीता बंगाली ने कहा कि गर्मी के मौसम में पक्षियों को दाना-पानी मिलना बेहद आवश्यक है। यह अभियान न केवल जीव सेवा का उदाहरण है, बल्कि, समाज में सकारात्मक सोच और करुणा का भी संदेश देता है। उन्होंने सभी से घर की छत पर कम से कम एक परिंडा व दाना-पानी रखने की अपील की है। इस दौरान रूपकला, कृष्णा, सुनीता, भतेरी, भरपाई, अमित धनिया, सुनीता देवी, रजनी, सुनीता कुमारी, सत्यवीर सिंह, पूनम देवी, धीरज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed