फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The load of Ghosola-Makdana will decrease due to the construction of the Gothda power substation.

Charkhi Dadri News: गोठड़ा पावर सब स्टेशन बनने से घसोला-मकड़ाना का लोड होगा कम, 12 गांवों को मिलेगी राहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
The load of Ghosola-Makdana will decrease due to the construction of the Gothda power substation.
चरखी दादरी। गांव गोठड़ा में 33 केवीए क्षमता का नया पावर सब स्टेशन निर्माणाधीन है, जो मार्च तक पूर्ण होने की संभावना है। इसके चालू होते ही घसोला और मकड़ाना स्थित पावर सब स्टेशनों का भार कम हो जाएगा। प्रोजेक्ट के पूरा होने से आसपास के करीब 12 गांवों को ओवरलोड की समस्या से राहत मिलेगी और बिजली आपूर्ति में स्थायित्व आएगा। इस नए सब स्टेशन को मकड़ाना स्थित 132 केवीए पावर स्टेशन से जोड़ा जाएगा, जिससे महराणा, संतोषपुरा, पातुवास, खेड़ी सनसनवाल, टिकान कलां सहित कई गांवों में बिजली की आपूर्ति बेहतर होगी।
विज्ञापन

जिले में लगातार हो रहा नेटवर्क विस्तार
बिजली निगम जिले में आपूर्ति व्यवस्था को सुधारने के लिए कई प्रोजेक्ट्स पर कार्य कर रहा है। गांव रानीला, मानकावास और शहर क्षेत्र में भी 33 केवीए क्षमता के नए पावर सब स्टेशनों का निर्माण किया जा रहा है। बाढड़ा खंड में भी कई सब स्टेशनों की स्थापना हो रही है और कस्बा बाढड़ा की बिजली क्षमता में बढ़ोतरी की गई है। मोरवाला, मकड़ाना और घसोला में भी बिजली नेटवर्क को सशक्त किया गया है। फिलहाल जिले में 11,170 बिजली ट्रांसफार्मर और 90 फीडरों के माध्यम से बिजली आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन

लोड होगा संतुलित
गोठड़ा सब स्टेशन के शुरू होते ही तीनों पावर स्टेशन गोठड़ा, मकड़ाना और घसोला का लोड संतुलित हो जाएगा। वर्तमान में घसोला और मकड़ाना ओवरलोड चल रहे हैं, जिससे आपूर्ति में रुकावटें आती हैं। नया सब स्टेशन इस समस्या का स्थायी समाधान सिद्ध होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
गांव गोठड़ा में निर्माणाधीन 33 केवीए पावर सब स्टेशन को मकड़ानी स्थित 132 केवीए पावर सब स्टेशन से जोड़ा जाएगा। मार्च माह में यह प्रोजेक्ट पूरा हो जाएगा। इससे आसपास के करीब 12 गांवों में बिजली लोड की समस्या नहीं रहेगी। - राकेश कुमार, एसडीओ, बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed