फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The highest cut-off was 105.2% for the BA course.

Charkhi Dadri News: बीए में सबसे अधिक 105.2 फीसदी रही कटऑफ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
The highest cut-off was 105.2% for the BA course.
जनता कॉलेज में दाखिला करवाने पहुंची छात्राएं।  - फोटो : 1
चरखी दादरी। जिले के सरकारी और गैर सरकारी कॉलेजों में स्नातक प्रथम सेमेस्टर में दाखिले के लिए पहली मेरिट सूची जारी कर दी गई है। उच्च शिक्षा विभाग की ओर से जारी इस सूची के बाद विद्यार्थियों में उत्साह देखा गया। जिले के आठ कॉलेजों में कुल 4,202 सीटों पर दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन

चयनित विद्यार्थी 23 से 27 जुलाई तक अपनी फीस जमा करवाकर सीट सुनिश्चित कर सकेंगे। सबसे अधिक कटऑफ बीए में 105.2 रही। मेरिट सूची जारी होने के बाद वीरवार को बड़ी संख्या में विद्यार्थी अपने दस्तावेज का सत्यापन करवाने और दाखिले संबंधी जानकारी लेने कॉलेज पहुंचे।
विज्ञापन

कॉलेज प्रशासन ने विद्यार्थियों को समय पर फीस जमा करवाने की सलाह दी है। जनता पीजी कॉलेज में स्नातक प्रथम वर्ष के लिए 655 आवेदन प्राप्त हुए थे। इनमें से 321 विद्यार्थियों के नाम पहली मेरिट सूची में शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेज परिसर में विद्यार्थियों और अभिभावकों की भीड़ देखी गई। कॉलेज प्रशासन ने अलग-अलग काउंटर बनाकर मार्गदर्शन किया। जनता कॉलेज के नोडल अधिकारी नीरज गर्ग ने कहा, प्रथम मेरिट सूची में चयनित विद्यार्थियों को निर्धारित तिथि पर फीस जमा करवाना अनिवार्य है। इसके बाद रिक्त सीटों के अनुसार आगामी मेरिट सूची जारी की जाएगी।
जनता कॉलेज की प्रथम मेरिट सूची में विभिन्न पाठ्यक्रमों की कटऑफ सामने आई है। स्नातक कला (बीए) में 105.2 फीसदी, स्नातक वाणिज्य (बीकॉम) में 102 फीसदी अंक तक मेरिट रही।

स्नातक विज्ञान (बीएससी) लाइफ साइंस में 97.8 फीसदी और बीएससी फिजिकल साइंस में 95.8 फीसदी अंक तक कटऑफ रही। इसी प्रकार से बीएससी एक्चुरियल साइंस में 96.2 फीसदी तथा बीएससी कंप्यूटर साइंस में 96.4 फीसदी अंक तक मेरिट गई। कॉलेज प्रशासन का कहना है कि लोकप्रिय पाठ्यक्रमों में प्रतिस्पर्धा बढ़ने के कारण कटऑफ अधिक रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed