{"_id":"68aa189c852fe37a0102d491","slug":"the-department-will-purchase-two-new-maternity-beds-for-mch-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-143299-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: एमसीएच के लिए दो नए प्रसूति बेड खरीदेगा विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: एमसीएच के लिए दो नए प्रसूति बेड खरीदेगा विभाग
Sun, 24 Aug 2025 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sun, 24 Aug 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
दादरी शहर के सरदार झाडू सिंह चौक के समीप स्थित मातृ-शिशु अस्पताल।
चरखी दादरी। शहर के एमसीएच यानी मातृ-शिशु अस्पताल के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग दो नए प्रसूति बेड खरीदेगा। इसके बाद स्टाफ के लिए डिलीवरी कराना आसान होगा और महिला मरीज को भी आराम मिलेगा। जिला स्वास्थ्य विभाग ने विशेष प्रसूति बेड की खरीद प्रक्रिया शुरू कर दी है और जल्द ही इसे पूरा कर लिया जाएगा।
बता दें कि बच्चों और महिलाओं से जुड़ीं तमाम स्वास्थ्य सेवाएं विभाग एमसीएच में एक छत के नीचे ला चुका है। करीब सात माह पहले ही मातृ-शिशु अस्पताल में लेबर रूम और एसएनसीयू स्थापित की जा चुकी है। वहीं, विभाग यहां तमाम ओपीडी शुरू कर चुका है।
गर्भवती महिलाओं की प्रसूति भी यहां बनाए गए लेबर रूम में कराई जा रही है। प्रतिमाह में मातृ-शिशु अस्पताल में करीब 80 महिलाओं की डिलीवरी होती हैं और उसके बाद जच्चा-बच्चा को यहीं निगरानी में रखा जाता है। डिलीवरी के दौरान महिला मरीज को कोई असुविधा न हो, इसके लिए विभाग अब दो नए प्रसूति बेड खरीदने जा रहा है। एक अधिकारी ने बताया कि ये बेड अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे और इन्हें मरीज की सुविधा अनुसार ऊपर-नीचे किया जा सकेगा। सूत्रों की मानें तो एक बेड की कीमत करीब चार लाख से अधिक होगी। हालांकि वास्तविक कीमत का पता खरीद प्रक्रिया पूरी होने पर ही लगेगा।
विज्ञापन
अल्ट्रासाउंड सुविधा भी हो चुकी शुरू
मातृ-शिशु अस्पताल में गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य सेवाओं को लगातार अपग्रेड किया जा रहा है। कुछ दिन पहले ही मातृ-शिशु अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सेवा शुरू की गई है और प्रतिदिन बीस से अधिक महिलाओं के यहां अल्ट्रासाउंड किए जा रहे हैं।
सितंबर तक सेवाओं में और होगा इजाफा
एक माह के अंदर मातृ-शिशु अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं में और इजाफा करने की योजना है। इसके तहत यहां आने वाले मरीजों के बैठने के लिए नए बेंच खरीदे जांएगे। इसके अलावा बंद पड़ी लिफ्ट सेवा को भी दोबारा बहाल कराया जाएगा।
मातृ-शिशु अस्पताल के लेबर रूम के लिए दो अत्याधुनिक प्रसूति बेड खरीदे जाएंगे। इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है और प्रयास है कि जल्द से जल्द मातृ-शिशु अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं में और इजाफा किया जाए।
-डॉ. राहुल अरोड़ा, डिप्टी सीएमओ, जिला स्वास्थ्य विभाग