फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The bride refused to marry on demand of dowry before the fera, baraat returned

Haryana: फेरों से पहले दहेज मांगने पर दुल्हन ने शादी से किया इनकार, बैरंग लौटी बरात

Wed, 07 Jun 2023 09:36 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 07 Jun 2023 09:36 PM IST
सार

लड़की पक्ष ने दूल्हे के साथ 50 लोगों की बरात को रात भर बैठाए रखा। बुधवार दोपहर बाद दोनों पक्षों में समझौता हुआ। दुल्हन पक्ष के लोगों ने मौके पर पहुंची पुलिस टीम को मामले में शिकायत देने से इन्कार कर दिया।

विज्ञापन
The bride refused to marry on demand of dowry before the fera, baraat returned
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के चरखी दादरी क्षेत्र के एक गांव में फेरों से पहले वर पक्ष की ओर से दहेज की मांग करने का मामला सामने आया है। इस मांग से खफा दुल्हन ने शादी करने से इन्कार कर दिया। वहीं, दुल्हन पक्ष के लोगों और ग्रामीणों ने बरात को रातभर बैठाए रखा और बुधवार दोपहर बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। हालांकि बावजूद इसके दूल्हे को बिन फेरे लिए बरात के साथ बैरंग लौटना पड़ा। दूसरी ओर दुल्हन पक्ष के लोगों ने मौके पर पहुंची पुलिस टीम को मामले में शिकायत देने से इन्कार कर दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दादरी जिले के एक गांव में मंगलवार रात करीब दस बजे फतेहाबाद के एक गांव से बरात आई थी। बताया जा रहा है कि दूल्हा सैनिक है और फेरों से पहले वर पक्ष की ओर से दहेज की मांग की गई। यह बात जब दुल्हन को पता चली तो उसने फेरे लेने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन


वहीं, आयोजन में शरीक रिश्तेदार भी मांग सुनकर अचंभित रह गए। दुल्हन के शादी से इन्कार करने पर शादी की रस्में रुक गईं। बताया जा रहा है कि बरात में करीब 50 लोग शामिल थे और दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे समेत पूरी बरात को वहीं बैठा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर रात मामले की जानकारी मिलने के बाद सदर थाना पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। उस दौरान दुल्हन पक्ष के लोगों ने राजीनामा करने की बात कहते हुए शिकायत देने से इन्कार कर दिया। इसके बाद पुलिस टीम लौट आई। बुधवार को शादी में हुए खर्च का भुगतान होने पर दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया और इसके बाद बरात लौट गई।  

रातभर नहीं सोया पूरा गांव
यह मामला सामने आने के बाद दुल्हन के घर गांव के मौजिज लोग पहुंच गए। उन्होंने सबसे पहले मामले को निपटवाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। हालांकि गांव वाले दुल्हन के पक्ष में खड़े हो गए। बताया जा रहा है कि दुल्हन के पिता की मौत हो चुकी है और इसके चलते भी गांव को काफी सहानुभूति रही। रातभर ग्रामीण नहीं सोए और दुल्हन के परिजनों के पक्ष में खड़े रहे।


मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। उस दौरान दुल्हन पक्ष के लोगों ने समझौते की बात कहते हुए शिकायत देने से इन्कार कर दिया। इसके बाद पुलिस टीम लौट आई। -संदीप पिलानिया, एएसआई, चरखी दादरी सदर थाना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed