फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The administrative block of the district level sports stadium is ready, the boundary wall work is also complete

Charkhi Dadri News: जिलास्तरीय खेल स्टेडियम का प्रशासनिक ब्लॉक तैयार, चहारदीवारी का काम भी पूरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
The administrative block of the district level sports stadium is ready, the boundary wall work is also complete
चरखी दादरी। जिले के गांव समसपुर में निर्माणाधीन जिलास्तरीय खेल स्टेडियम का प्रशासनिक ब्लॉक तैयार हो चुका है। साथ ही स्टेडियम की चहारदीवारी का काम भी पूरा हो गया है। ऐसे में लोक निर्माण विभाग ने प्रशासनिक ब्लॉक को जिला खेल विभाग को सौंपने के लिए पत्राचार शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

विभाग की ओर से जिला खेल अधिकारी को पत्र लिखा जा चुका है। ऐसे में वर्तमान में गांव भैरवी स्थित किसान मॉडल स्कूल में संचालित खेल विभाग कार्यालय का स्थानांतरण गांव समसपुर स्थित स्टेडियम के प्रशासनिक ब्लॉक में किया जा सकता है।
विज्ञापन

गांव समसपुर में जिलास्तरीय खेल स्टेडियम के निर्माण का कार्य करीब छह वर्ष पहले शुरू किया गया था। उस समय सरकार की ओर से स्टेडियम निर्माण के लिए करीब 20 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की थी। विभिन्न तकनीकी कारणों, बजट के अभाव के चलते स्टेडियम निर्माण की प्रक्रिया शुरुआत से ही धीमी रही लेकिन अब स्टेडियम में चहारदीवारी और प्रशासनिक ब्लॉक का काम पूरा हो गया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 11 अप्रैल को दादरी में आयोजित विकसित दादरी रैली में इसका उद्घाटन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी कई कार्य हैं शेष : स्टेडियम में मुख्य रूप से खेल मैदान को पूरी तरह विकसित करना, एथलेटिक्स ट्रैक, स्विमिंग पूल, इंडोर बैडमिंटन हॉल, मैदान को समतल करने के लिए मिट्टी का भरत, खिलाड़ियों के लिए चेंजिंग रूम, बैठने की व्यवस्थाएं आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed