फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Temperature reaches 38 degrees; weather to change from today.

Charkhi Dadri News: 38 डिग्री पहुंचा तापमान, आज से मौसम में बदलाव

Wed, 07 Oct 2026 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 07 Oct 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Temperature reaches 38 degrees; weather to change from today.
चरखी दादरी। मौसम शुष्क बना हुआ है। तापमान में लगातार बढ़ोतरी जारी है। मंगलवार को चरखी दादरी का अधिकतम तापमान 38 डिग्री पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान में भी सोमवार की तुलना में आधा डिग्री की बढ़ोतरी हुई। सोमवार को न्यूनतम तापमान 25 डिग्री था जो मंगलवार को 25.5 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 7 से 12 अक्तूबर के बीच लगातार तीन पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे। पहला पश्चिमी विक्षोभ 7 अक्तूबर को सक्रिय होगा, जिसका असर 7-8 अक्तूबर तक रहेगा। इसके बाद 9 अक्तूबर को दूसरा और 11 अक्तूबर को तीसरा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिनका असर क्रमश: 9-10 और 11-12 अक्तूबर तक देखने को मिलेगा।
विज्ञापन

इन मौसम प्रणालियों के प्रभाव से हरियाणा के उत्तरी और मध्यवर्ती जिलों में बादलों की आवाजाही के साथ तेज गति की हवाएं चलने और हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, हिसार, फतेहाबाद तथा पूर्वी करनाल, पानीपत और सोनीपत में मौसम परिवर्तन का असर अधिक रह सकता है। रोहतक, झज्जर और हांसी सहित मध्यवर्ती क्षेत्रों में भी बारिश और बूंदाबांदी की संभावना है। पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में कहीं-कहीं छिटपुट ओलावृष्टि भी हो सकती है। वहीं चरखी दादरी सहित प्रदेश के पश्चिमी और दक्षिणी हिस्सों में मौसम प्रणालियों का प्रभाव अपेक्षाकृत कम रहने की संभावना है। इन क्षेत्रों में बादलों की आवाजाही, तेज हवाओं और कहीं-कहीं छिटपुट बूंदाबांदी या हलकी बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

13 अक्तूबर से बढ़ेगी ठंडक
मौसम विशेषज्ञ डॉ चंद्रमोहन का कहना है कि मौसम में बदलाव के बाद आने वाले दिनों में तापमान में धीरे-धीरे गिरावट शुरू होगी। 13 अक्तूबर के बाद तापमान में और गिरावट आने से लोगों को गर्मी से आंशिक राहत मिलने की संभावना है। उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम की पहली बर्फबारी होने पर वहां से आने वाली ठंडी उत्तरी हवाओं के कारण हरियाणा-एनसीआर में सुबह के समय गुलाबी ठंड का एहसास बढ़ेगा। अक्तूबर के अंतिम दस दिनों में भी 3-4 पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना जताई गई है। इससे मैदानी क्षेत्रों में हल्की बारिश-बूंदाबांदी और तापमान में गिरावट का दौर देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed