{"_id":"687d440d3e3b2dd2eb0ea8ef","slug":"teachers-will-be-trained-to-teach-in-class-6-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-141036-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: छठवीं कक्षा का नया पाठ्यक्रम पढ़ाने के लिए तौर-तरीके सीखेंगे अध्यापक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: छठवीं कक्षा का नया पाठ्यक्रम पढ़ाने के लिए तौर-तरीके सीखेंगे अध्यापक
Mon, 21 Jul 2025 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 21 Jul 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
शहर के राजकीय स्कूल के कक्षा कक्ष में पढ़ाई करते विद्यार्थी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। अब कक्षा छह से आठ तक के शिक्षकों को कक्षा छह के नए पाठ्यक्रम के शिक्षण की नई प्रविधियां सिखाई जाएंगी। एनसीईआरटी ने कक्षा छठीं का पाठ्यक्रम नया बनाया है। अब इस पाठ्यक्रम को पढ़ाने के तौर-तरीके एवं विधियों का ज्ञान कराने के लिए प्रत्येक जिले के 100 विज्ञान, सामाजिक अध्ययन व गणित के शिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम 21 से 23 जुलाई से जिले के एकमात्र राजकीय प्राथमिक शिक्षा एवं अध्यापक प्रशिक्षण संस्थान में शुरू होगा।
एनसीईआरटी ने हाल ही में कक्षा छठवीं के पाठ्यक्रम में बदलाव किया है। नया पाठ्यक्रम किसी भी शिक्षक के लिए भी आसान नहीं होता है, उसे भी पहले इसका इतना ज्ञान नहीं होता है। पाठ्यक्रम को नई शिक्षा नीति के अनुरूप तैयार किया गया है। एनईपी-2020 के तहत यह प्रशिक्षण दिया जाएगा।
दरअसल, कक्षा छठवीं में नया पाठ्यक्रम मौजूदा शिक्षा सत्र से लागू हो चुका है। कक्षा छठवीं के बाद अगले साल सातवीं व आठवीं के पाठ्यक्रम में बदलाव किया जाएगा। धीरे-धीरे कक्षा 12वीं तक नई शिक्षा नीति पर आधारित पाठ्यक्रम लागू कर दिया जाएगा।