पहलवान विनेश की अपील खारिज: ताऊ महावीर बोले- हमें उम्मीद थी कि फैसला हमारे पक्ष में आएगा, अब कोई गुंजाइश नहीं
खेल पंचाट की खंडपीठ ने विनेश फोगाट की रजत पदक देने की अपील खारिज होने पर फोगाट परिवार समेत सभी देशवासियों को धक्का लगा है, क्योंकि अगर विनेश के हक में फैसला आता तो देश को एक और रजत पदक मिलता।
विस्तार
पहलवान विनेश फोगाट की अपील कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट द्वारा खारिज किए जाने पर ताऊ महावीर फोगाट ने कहा कि हमें उम्मीद थी कि फैसला हमारे पक्ष में आएगा लेकिन किसी भी चीज की कोई गुंजाइश नहीं है। जब विनेश 17 तारीख को वापस आएंगी तो हम उनका गोल्ड मेडलिस्ट की तरह स्वागत करेंगे। हम उन्हें 2028 ओलंपिक की तैयारी के लिए मनाने की कोशिश करेंगे। हम संगीता फोगट और रितु फोगट को भी 2028 ओलंपिक के लिए तैयार करेंगे।
#WATCH | Charkhi Dadri, Haryana: On wrestler Vinesh Phogat's appeal dismissed by the Court of Arbitration for Sport (CAS), Vinesh Phogat's uncle Mahavir Phogat says, "We were hopeful that the verdict will be in our favour but there is no scope for anything after the verdict given… pic.twitter.com/NV6p3DP05i
— ANI (@ANI) August 15, 2024विज्ञापन
बता दें कि महाबीर का परिवार पिछले करीब 30 सालों से कुश्ती में है। पहले वह स्वयं कुश्ती लड़ते थे तो वर्ष 2000 में बेटी गीता, बबीता, संगीता और रितू समेत भतीजी विनेश और प्रियंका फोगाट को उन्होंने अखाड़े में उतार दिया। महाबीर का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक लाने का सपना तो बेटियों और भतीजी विनेश ने पूरा कर दिया जबकि ओलंपिक पदक का सपना अभी बरकरार है। खेल पंचाट का निर्णय पक्ष में आने से ये सपना पूरा होने की उम्मीद थी जो बुधवार शाम धूमिल हो गई। इससे जहां देश को पदक का नुकसान हुआ तो वहीं विनेश का सपना पूरा होते-होते रह गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.