{"_id":"67294b3cafa0ceb26d032544","slug":"tannu-won-4-medals-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1003-125688-2024-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: ड्रैगन बोट वर्ल्ड चैंपियनशिप में तन्नु ने जीते चार पदकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: ड्रैगन बोट वर्ल्ड चैंपियनशिप में तन्नु ने जीते चार पदकर
Tue, 05 Nov 2024 04:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 05 Nov 2024 04:01 AM IST
विज्ञापन
टीम के साथ मकड़ानी निवासी खिलाड़ी तन्नु। स्रोत: परिजन
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। फिलिपींस में आयोजित ड्रैगन बोट वर्ल्ड चैंपियनशिप में गांव मकड़ानी निवासी खिलाड़ी तन्नु ने चार पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया है। तन्नु ने देश की झोली में एक रजत और तीन कांस्य पदक डाले।
तन्नु के पिता कृष्ण ने बताया कि 28 अक्तूबर से 4 नवंबर तक फिलिपींस के परिनचिका शहर में आईसीएफ ड्रैगन बोट वर्ल्ड चैंपियनशिप आयोजित की गई। इसमें तन्नु ने भारत का प्रतिनिधित्व किया।
तन्नू ने डी-10 जूनियर महिला वर्ग की 2000 मीटर में रजत पदक हासिल किया। इसके बाद डी-10 जूनियर महिला वर्ग की 500 मीटर और 200 मीटर स्पर्धा में कांस्य पदक प्राप्त किए।
विज्ञापन
इसके बाद डी-10 जूनियर वर्ग की 500 मीटर स्पर्धा में भी कांस्य पदक हासिल किया। तन्नु के इस प्रदर्शन पर मौजिज लोगाें ने बधाई दी। तन्नु 11वीं कक्षा की छात्रा है। कोच मोनू धनखड़ के मार्गदर्शन में अभ्यास करती है। अब गांव लौटने पर ग्राम पंचायत की ओर से उसका स्वागत किया जाएगा। देश का नाम रोशन करने पर उसे सम्मानित किया जाएगा। त