फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Take precautions to protect yourself from heat stroke

लू से बचाव के लिए सावधानी बरतें : डीसी

Fri, 17 May 2024 10:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 17 May 2024 10:24 PM IST
विज्ञापन
Take precautions to protect yourself from heat stroke
चरखी दादरी। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने अगले चार-पांच दिनों तक राज्य में मौसम शुष्क, तापमान में वृद्धि और लू की स्थिति रहने की चेतावनी जारी की है। यह स्थिति 19 मई तक स्थिर रह सकती है। हीटवेव से चरखी दादरी में भी अधिक प्रभाव हो सकता है। ऐसे में नागरिक मौसम को देखते हुए कुछ जरूरी एहतियात बरतें और पक्षियों-पशुओं के लिए भी पानी का प्रबंध करें।
विज्ञापन


उपायुक्त मनदीप कौर ने हीटवेव को देखते हुए जिलावासियों के लिए परामर्श जारी किया है। उन्होंने बताया कि चार-पांच दिनों के दौरान मौसम शुष्क और आसमान साफ रहने की संभावना है। इस अवधि के दौरान अपना जरूरी कार्य सुबह-शाम को करें। दोपहर को बहुत जरूरी कार्य हो तभी घर से बाहर जाएं। इस दौरान बुज़ुर्गों, पुरानी बीमारियों से पीड़ित लोगों और शिशुओं का विशेष ध्यान रखें और उन्हें गर्मी से बचाएं। हल्के रंग के हल्के सूती कपड़े पहनें। धूप में बाहर निकलते समय अपना सिर ढकें। इसके लिए कपड़े, टोपी या छाता का उपयोग करें। बार-बार पानी पीएं। प्यास न होने पर भी पर्याप्त पानी पीएं। खुद को हाइड्रेटेड रखने के लिए ओआरएस, घर का बना पेय, तोरण (चावल का पानी), नींबू पानी, छाछ आदि का उपयोग करें।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि लोगों के साथ-साथ पशु-पक्षियों का भी विशेष ध्यान रखा जाए। पशु पालक, आमजन पक्षियों व पशुओं के लिए पानी का प्रबंध करें। पक्षियों के लिए पेड़ों पर सकोरे आदि बांधें। उन्होंने बताया कि हरियाणा के उत्तरी हिस्सों में तापमान 41 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। ऐसे में लू से बचाव के उपाय जरूर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed