फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   summon against agriculture minister defamation case

Charkhi Dadri News: कृषिमंत्री को भेजे गए एक करोड़ मानहानि के नोटिस मामले में कोर्ट ने जारी किए सम्मन

Mon, 21 Jul 2025 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 21 Jul 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
summon against agriculture minister defamation case
- शिकायतकर्ता संजीव तक्षक ने बैठक में बदतमीज व गुंडा कहने पर मंत्री श्याम सिंह राणा को भेजा था मानहानि का नोटिस, जेएमआईसी कोर्ट में 18 सितंबर को होगी सुनवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। कष्ट निवारण समिति की बैठक में गुंडा कहने पर अधिवक्ता संजीव तक्षक ने कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा को एक करोड़ की मानहानि का नोटिस भेजा था। इस मामले में अब जेएमआईसी मिनाक्षी यादव की कोर्ट से सम्मन जारी हुए हैं। सुनवाई के लिए 18 सितंबर निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

कष्ट निवारण समिति की बैठक 15 अप्रैल 2025 को कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा की अध्यक्षता में हुई थी। इसमें अधिवक्ता संजीव तक्षक ने ओवरलोडिंग व अवैध खनन से संबंधी शिकायत रखी थी। इससे पूर्व की बैठकों में उन्हें आश्वासन दिया गया था कि इस विषय पर संबंधित अधिकारियों से जवाब लिया जाएगा और समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजीव तक्षक ने बताया कि 15 अप्रैल की बैठक में संतोषजनक जवाब देने के बजाय कृषिमंत्री ने उन्हें बदतमीज व गुंडा कहकर अपमान किया। इसके बाद उन्होंने प्रधानमंत्री कार्यालय, मुख्यमंत्री व विधानसभा अध्यक्ष को कार्रवाई के लिए शिकायत भेजी थी। साथ ही कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा को एक करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस भी दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed