फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Subsidy will be withdrawn from farmers who misuse solar water pumping, ADC orders

सोलर वाटर पंपिंग का दुरुपयोग करने वाले किसानों से वापस ली जाएगी सब्सिडी, एडीसी ने दिए आदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Subsidy will be withdrawn from farmers who misuse solar water pumping, ADC orders
चरखी दादरी। सोलर वॉटर पंपिग सिस्टम बेचा या उसका गलत उपयोग किया गया तो लाभपात्र को अक्षय ऊर्जा विभाग से मिला अनुदान वापस ले लिया जाएगा। विभाग जिले के खेतों में लगाए गए सोलर वाटर पंपों के इस्तेमाल पर निगरानी रखे हुए है। अतिरिक्त उपायुक्त अनुराग ढालिया ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग सोलर वाटर पंपिग सिस्टम स्थापित करने पर 75 प्रतिशत अनुदान दे रहा है। किसानों को ज्यादा वित्तीय खर्च से बचाने व डीजल पंपों से छुटकारा दिलवाने के लिए यह सब्सिडी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि सोलर वाटर पंपिग सिस्टम पर वर्ष 2020-21 और 21-22 के दौरान जिला के 1046 किसानों को 75 प्रतिशत अनुदान दिया गया। विभाग के पास इस प्रकार की शिकायतें आ रही हैं कि कुछ लोगों ने अपने सोलर वाटर पंपिग सिस्टमों को किसी दूसरे आदमी को बेच दिया है। कुछ सिस्टम आवेदन में दिखाए गए निर्धारित स्थान के अलावा अन्य स्थान पर लगा दिए हैं।
विज्ञापन

एडीसी अनुराग ढालिया ने बताया कि जब सोलर वाटर पंपिग सिस्टम लगवाने की स्वीकृति किसानों को दी गई तो उस समय आवेदक ने लिखित में दिया था कि वे अपने सोलर वाटर पंपिग सिस्टम को न तो बेचेंगे और न ही किसी अन्य स्थान पर लगवाएंगे। यदि वे ऐसा करते हैं तो सरकार उनसे 75 प्रतिशत अनुदान की राशि वापस ले सकती है। सरकार ने उच्च स्तर पर इन सिस्टमों की भौतिक जांच किए जाने के आदेश दिए हुए हैं। जांच के दौरान किसी व्यक्ति ने अपने सिस्टम को बेच दिया है या कहीं और लगवा दिया है अथवा सिंचाई के अलावा उस पंप का घरेलू उपयोग किया जा रहा है तो 75 प्रतिशत दी हुई अनुदान राशि को नियम अनुसार वापस लेने की कार्रवाई की जाएगी। इसलिए किसी व्यक्ति ने सोलर वाटर पंपिंग सिस्टम का दुरुपयोग किया हुआ है तो वह इस गलती को पहले ही सुधार ले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed