{"_id":"67f81f64b7a225bbf903f479","slug":"streets-will-be-repaired-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-134975-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: आधे शहर की क्षतिग्रस्त गलियां होंगी \nचकाचक,10 हजार को मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: आधे शहर की क्षतिग्रस्त गलियां होंगी चकाचक,10 हजार को मिलेगी राहत
Fri, 11 Apr 2025 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 11 Apr 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। आधे शहर यानी 11 वार्डाें को जल्द ही क्षतिग्रस्त गलियों से छुटकारा मिलने वाला है। इसके लिए नगर परिषद ने निविदा आमंत्रित कर दी है। यह 15 अप्रैल को खोली जाएगी। इसके बाद निविदा आवंटन और कार्यादेश जारी करने की औपचारिकताएं पूरी कर एजेंसी की मार्फत धरातल पर गलियों का मरम्मत कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
शहर में 21 वार्ड हैं। विभिन्न कारणों से पिछले लंबे समय से विकास कार्य धीमी गति से हो रहे हैं। यहां तक कि लंबे समय से वार्डाें में गलियों की मरम्मत होने का इंतजार है। अब यह इंतजार खत्म होने जा रहा है। इससे पहले गलियों की मरम्मत के लिए नगर परिषद इंजीनियरिंग शाखा के पास लगातार शिकायतें पहुंच रही थीं। जबकि, नगर परिषद सदन की बैठक में भी पार्षदों की ओर से यह मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया।
इसके बाद हरकत में आई नगर परिषद ने 21 वार्डाें में मरम्मत कार्य के लिए एस्टीमेट तैयार किया। हालांकि, ये एस्टीमेट दो चरणों में तैयार किए गए हैं। पहले चरण में 11 वार्डाें को कवर करते हुए 30.73 लाख की निविदा आमंत्रित की गई है। 15 अप्रैल को निविदा खोली जाएगी। नियमानुसार एजेंसियां आवेदन करती हैं तो फिर आगामी औपचारिकताएं जल्द पूरी कर ली जाएंगी। वहीं, अन्य 10 वार्डाें में मरम्मत कार्य की निविदा दूसरे चरण में आमंत्रित की जाएगी।