फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Steps towards greenery... the first green belt will be developed in Dadri, the tender has been invited for the third time.

Charkhi Dadri News: हरियाली की ओर कदम...दादरी में विकसित होगी पहली ग्रीन बेल्ट, तीसरी दफा आमंत्रित की गई निविदा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
Steps towards greenery... the first green belt will be developed in Dadri, the tender has been invited for the third time.
चरखी दादरी। नगर परिषद जल्द ही शहर में पहली ग्रीन बेल्ट विकसित करने जा रही है। इसके लिए तीसरी बार निविदा आमंत्रित की गई है, जो 10 सितंबर तक खोली जाएगी। परियोजना को मंजूरी मिलने के बाद, लगभग 77.75 लाख रुपये की लागत से यह ग्रीन बेल्ट तैयार कराई जाएगी।ग्रीन बेल्ट का विकास कॉलेज रोड पर करीब 500 मीटर लंबाई में किया जाएगा। यह पहल न केवल क्षेत्र को हरा-भरा बनाएगी, बल्कि सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कर शहर की सुंदरता भी बढ़ाएगी।
विज्ञापन

दादरी को जिला मुख्यालय बने नौ साल पूरे होने को हैं, लेकिन अपेक्षित विकास अब तक नहीं हो सका। नगर परिषद अधिकारी भी इस स्थिति से अवगत हैं और अब जिला मुख्यालय के अनुरूप योजनाएं लागू की जा रही हैं। ट्रैफिक लाइट्स और नए बस क्यू शेल्टर लगाने के बाद, अब पहली बार ग्रीन बेल्ट विकसित करने की योजना बनाई गई है।
विज्ञापन

पहले दो बार नहीं मिली सफलता, अब तीसरी कोशिश
इससे पहले दो बार निविदाएं आमंत्रित की गईं, लेकिन प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। अब तीसरी बार निविदा आमंत्रित की गई है और अधिकारियों को उम्मीद है कि इस बार यह प्रक्रिया सफल होगी। निविदा स्वीकृत होते ही नगर परिषद कार्यादेश जारी कर काम शुरू करा देगी। एजेंसी को परियोजना पूरी करने के लिए 7 महीने का समय मिलेगा। ग्रीन बेल्ट बनने के बाद अन्य प्रमुख मार्गों पर भी इसी तरह की हरित परियोजनाएं शुरू की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---


हरियाली के होंगे प्रबंध, बैठने के लिए बेंच भी लगेंगे

नगर परिषद के जेई अजय कुमार ने बताया कि ग्रीन बेल्ट विकसित होने से हरियाली के प्रबंध होंगे। इसके अलावा, यहां बैठने के लिए बेंच भी लगाईं जाएंगी। यहां सुबह-शाम लोग सैर-सपाटा भी कर सकेंगे। इतना ही नहीं, बाद में जरूरत के अनुसार ग्रीन बेल्ट की सुविधाओं में विस्तार किया जाएगा। इसके अलावा जहां ग्रीन बेल्ट विकसित करने की योजना है, वहां अतिक्रमण की भरमार है। योजना पर काम शुरू होने के बाद सरकारी जमीन अतिक्रमण मुक्त होगी, वहीं सुंदरीकरण भी बढ़ेगा। स्टेडियम चौक से वाल्मीकि नगर सामुदायिक केंद्र तक सड़क के एकतरफ ग्रीन बेल्ट विकसित की जाएगी।





--------
कॉलेज रोड पर शहर की पहली ग्रीन बेल्ट विकसित की जाएगी। इसके लिए तीसरी बार टेंडर आमंत्रित किया गया है। इस परियोजना पर करीब 77.75 लाख रुपये लागत आएगी और प्रयास है कि जल्द से जल्द इसे सिरे चढ़ा दिया जाए। - बक्शी राम सैनी, चेयरमैन, दादरी नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed