{"_id":"61802f6721c1307e0f7014b0","slug":"special-buses-ran-for-the-examinees-passengers-remained-upset-on-local-routes-charkhidadri-news-hsr615939078","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षार्थियों के लिए चलीं विशेष बसें, लोकल रूटों पर यात्री रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षार्थियों के लिए चलीं विशेष बसें, लोकल रूटों पर यात्री रहे परेशान
विज्ञापन
बस स्टैंड परिसर में बूथ पर लगी बस।
- फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। हरियाणा पुलिस (सिपाही) भर्ती परीक्षा के लिए दूसरे दिन सोमवार को रोडवेज डिपो से 21 विशेष बसें चलाई गईं। इन बसों के जरिये 1092 परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाया गया। एक तरफ बसों के चलने से परीक्षार्थियों को राहत मिलीं, दूसरी तरफ अन्य लोकल रूटों पर दिनभर व्यवस्था चरमराई रहीं जिसके चलते यात्रियों को परेशानियों से दो-चार होना पड़ा।
दो दिन में रोडवेज की 39 बसों ने दो हजार परीक्षार्थियों को विभिन्न जिलों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाया है और इससे रोडवेज को करीब आठ लाख का राजस्व प्राप्त हुआ।
सिपाही भर्ती के लिए रविवार को सात जिलों में 16 बसें भेजी गई थीं, जिसमें 832 परीक्षार्थियों ने सफर किया था। सोमवार को दो शिफ्टों में हुई परीक्षा के लिए डिपो से 21 बसें चलाई गईं। इनमें से 11 बसें रविवार रात को व 10 बसें अलसुबह रवाना हुई।
विज्ञापन
डिपो के बेडे़ में करीब 85 बसें हैं, जो 25 से अधिक रूटों पर दौड़ती हैं। सोमवार को परीक्षार्थियों के लिए 21 बसें भेजने से रोडवेज अधिकारियों को लोकल रूटों के फेरों में कटौती करनी पड़ी। किसी रूट पर एक तो किसी पर दो बसों की कटौती की गई, जिसके चलते यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। कुछ लोकल रूटों पर तो यात्रियों को डेढ़ से दो घंटे इंतजार करने के बाद बस मिली। खासकर भिवानी, झज्जर, रोहतक, बाढड़ा, लोहारू, महेंद्रगढ़ और बहादुरगढ़ रूट पर परेशानी बनी रही।
परीक्षार्थियों को लेकर इन जिलों में पहुंची बसें
सुबह की शिफ्ट के लिए पंचकूला एक, यमुनानगर दो, कुरुक्षेत्र एक, करनाल दो, फरीदाबाद दो और अंबाला दो और चंढीगढ़ एक बस भेजी गईं। इसी प्रकार शाम की शिफ्ट के लिए पंचकूला एक, यमुनानगर दो, अंबाला दो, कुरुक्षेत्र एक, करनाल दो, अंबाला दो और चंडीगढ़ एक बस भेजी गई।
सिपाही भर्ती परीक्षा के उम्मीदवारों को रोडवेज बसों से समय पर परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाया गया। परीक्षार्थियों के लिए बसें चलानी जरूरी थीं और इसके चलते कुछ ही लोकल रूटों पर दिक्कत रही।
सतेंद्र, डीआई, चरखी दादरी डिपो