{"_id":"687e886e17d53c67a0099a78","slug":"sp-inspected-cm-rally-place-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-141108-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: 24 को झोझूकलां आएंगे सीएम, एसपी ने परखीं तैयारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: 24 को झोझूकलां आएंगे सीएम, एसपी ने परखीं तैयारियां
Tue, 22 Jul 2025 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 22 Jul 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
फोटो 26
झोझूकलां में सीएम के समारोह स्थल का जायजा लेने पहुंचे एसपी अर्श वर्मा। संवाद
फोटो 27
झोझूकलां थाना का निरीक्षण करते एसपी अर्श वर्मा। संवाद
- अर्श वर्मा ने समारोह स्थल पर पहुंचकर पुलिस अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश, निरीक्षण के लिए झोझूकलां थाने भी पहुंचे
संवाद न्यूज एजेंसी
झोझूकलां। 24 जुलाई को कस्बे में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आएंगे। वह यहां जनसभा को संबोधित करेंगे। सीएम के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए एसपी अर्श वर्मा ने सोमवार को समारोह स्थल का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
एसपी अर्श वर्मा ने कहा कि यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए यातायात पुलिस कर्मचारियों को तैनात किया है। मुख्यमंत्री के आगमन पर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था की गई है। पार्किंग व्यवस्था को बाधारहित रखने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है।
वहीं, सुरक्षा के मद्देनजर कार्यक्रम स्थल पर जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति की मेटल डिटेक्टर से जांच की जाएगी। तलाशी के उपरांत ही प्रवेश करने दिया जाएगा। चप्पे-चप्पे पर कड़ी निगाह रखने के लिए सादे कपड़ों में भी अनेक पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पर्याप्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
झोझूकलां पुलिस थाने में भी पहुंचे समारोह स्थल का निरीक्षण करने के बाद एसपी अर्श वर्मा झोझूकलां थाने में पहुंचे। उन्होंने थाने के रिकॉर्ड, महिला डेस्क, मालखाना और आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की। लंबित मामलों की समीक्षा की और पुलिसकर्मियों को इनके निपटान के निर्देश दिए। उन्होंने थाना प्रभारी को थाने में आने वाली शिकायतों पर कार्रवाई सुनिश्चित करने के भी आदेश दिए।