फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Some one kidnaped Youngman in Charkhi Dadari

इनोवा सवार लोगों ने किया युवक का अपहरण, केस दर्ज

Mon, 02 Sep 2019 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
Some one kidnaped Youngman in Charkhi Dadari
कस्बे के ढिगावा रोड से एक युवक का गाड़ी सवारों द्वारा अपहरण करने की सूचना पर सोमवार को बाढड़ा थाना पुलिस के पास पहुंची। युवक को इनोवा गाड़ी में डालने की दस सेकेंड का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें कुछ लोग एक युवक को उठाकर इनोवा गाड़ी में डालते नजर आ रहे हैं। बाढड़ा थाना पुलिस ने मौखिक शिकायत के आधार पर इनोवा सवार चार लोगों के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी राम अवतार ने बताया कि अपहरण किस युवक का किया गया, इसका पता लगाने में पुलिस जुटी हुई है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी राम अवतार ने बताया कि सोमवार दोपहर पुलिस को सूचना मिली थी कि ढिगावा रोड से इनोवा सवार लोगों ने एक युवक का अपहरण किया है। इसके आधार पर पुलिस ने क्षेत्र में नाकाबंदी कर दी, लेकिन काफी देर तक तलाश करने के बाद भी आरोपियों का पता नहीं चल पाया। थाना प्रभारी ने बताया कि मौखिक सूचना के बाद पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची तो वहां चप्पल ही पड़ी मिली। उन्होंने बताया कि फिलहाल इस संबंध में पुलिस के पास कोई लिखित शिकायत नहीं आई है, जिससे पता चल सके कि अपहरण किसका और किन कारणों से किया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस अपने स्तर पर पता लगाने का प्रयास कर रही है कि अपहरण किसका किया गया है। फिलहाल पुलिस ने मौखिक शिकायत के आधार पर इनोवा सवार चार अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed