फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Sewer problem: Shopkeepers blocked the road for 45 minutes, assured of solution in 48 hours

सीवर समस्या : दुकानदारों ने 45 मिनट किया रोड जाम, 48 घंटे में समाधान का मिला आश्वसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Sewer problem: Shopkeepers blocked the road for 45 minutes, assured of solution in 48 hours
चरखी दादरी। सीवर समस्या से त्रस्त वार्ड-सात के लोगों ने शुक्रवार सुबह पुरानी सब्जी मंडी रोड पर जाम लगा दिया। जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ ने दो दिन में समस्या का समाधान करवाने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। इससे पहले करीब 45 मिनट तक यहां जाम लगा रहा, जिसके चलते वाहन चालकों को परेशानियों से दो-चार होना पड़ा। वहीं, जाम लगाने वाले लोगों ने एसडीओ को चेतावनी दी है कि अगर 48 घंटे के अंदर समाधान नहीं हुआ तो वो फिर से रोड जाम करने को विवश होंगे।
विज्ञापन

वार्ड-7 के लोग लंबे समय से सीवर ओवरफ्लो की समस्या से परेशान हैं। सीवर ओवरफ्लो होने के दुकानों के सामने दूषित पानी भरा हुआ है और इसके चलते दुकानदारों समेत राहगीरों व ग्राहकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दुकानदारों का आरोप कि इस संबंध में वो जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से लेकर जिला प्रशासन, विधायक व मंत्री से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन नतीजा सिफर है।
विज्ञापन

शुक्रवार को विभागीय नजरअंदाजी से खफा दुकानदार सुबह दस बजे एकत्र हुए और सवा दस बजे पुरानी सब्जी मंडी रोड पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलते ही सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुकानदारों से जाम लगाने का कारण पूछा। इस पर दुकानदारों ने पुलिस टीम के समक्ष अपनी समस्या रखी और जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग की। इसके बाद एसडीओ सोहन मौके पर पहुंचे। वहीं, उसी दौरान विधायक सोमबीर सांगवान भी मौके पर पहुंच गए। एसडीओ ने दो दिन के अंदर पानी निकासी करवाने का आश्वासन दिया। इस पर दुकानदारों ने कहा कि अगर 48 घंटे के अंदर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो इस बार दुकानदार लंबे समय के लिए रोड जाम करेंगे। विधायक ने भी जल्द समस्या का समाधान करवाने का आश्वासन दिया और इसके बाद 11 बजे दुकानदारों ने जाम खोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पुलिस ने डायवर्ट करवाया ट्रैफिक
जाम की सूचना मिलने के बाद करीब साढ़े 10 बजे पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुरानी सब्जी मंडी रोड जाम होने के चलते पुलिस ने दोनों तरफ से ट्रैफिक डायवर्ट करवा दिया। वहीं, पुलिस टीम जाम खुलने के बाद ट्रैफिक व्यवस्था बहाल करवाकर लौटी।

- दुकानदार बोले : स्वास्थ्य की सता रही चिंता, ग्राहकी भी प्रभावित -
दुकानदार जय भगवान, शमशेर, सोनू, नितिन, नितेश, जगदीश, मंगल सिंह, रामकुमार, राजकुमार, संजीत, मोहन, रोशन व अन्य ने बताया कि सीवर व्यवस्था ठप होने के चलते दुकानों के सामने पानी भरा हुआ है। इससे एक तरफ दुकानदारों को स्वास्थ्य की चिंता सता रही है तो दूसरी ओर जलभराव के चलते ग्राहकी भी प्रभावित हो रही है।
दो दिन के अंदर बाजार से पानी की निकासी करवा दी जाएगी। मैंने यही आश्वासन दुकानदारों को दिया है। सीवर व्यवस्था में सुधार के लिए हम प्रयासरत हैं।
- सोहन, एसडीओ, जन स्वास्थ्य।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed