फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Seventh bus service starts on the Dadri-Jaipur route, a direct bus will run from Bhadra to Chandigarh next week.

Charkhi Dadri News: दादरी-जयपुर रूट पर सातवीं बस सेवा शुरू, अगले सप्ताह बाढड़ा से चंडीगढ़ के लिए दौड़ेगी सीधी बस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Seventh bus service starts on the Dadri-Jaipur route, a direct bus will run from Bhadra to Chandigarh next week.
चरखी दादरी। बढ़ते यात्रियों की संख्या और मांग को देखते हुए परिवहन विभाग ने जिले में लंबे रूटों पर बस सेवाओं का विस्तार शुरू कर दिया है। दादरी-जयपुर रूट पर सातवीं सीधी बस सेवा शुरू कर दी गई है, वहीं बाढड़ा से चंडीगढ़ के लिए पहली सीधी बस सेवा अगले सप्ताह से शुरू होने जा रही है।
विज्ञापन

परिवहन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, बेड़े में नई बसें शामिल होते ही रूट विस्तार की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। झोझूकलां से दिल्ली के लिए सीधी बस सेवा शुरू करने के बाद अब दादरी से जयपुर के बीच भी अतिरिक्त बस सेवा शुरू की गई है, जिससे यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। दादरी बस स्टैंड से जयपुर के लिए नई बस सुबह 11:09 बजे रवाना होगी और शाम 5 बजे जयपुर पहुंचेगी। वापसी यात्रा शाम 5:30 बजे जयपुर से शुरू होगी।
विज्ञापन

ड्यूटी इंचार्ज नवरतन शर्मा ने बताया कि पहले जयपुर रूट पर 6 बसें संचालित की जा रही थीं, जो यात्रियों की भीड़ के मुकाबले पर्याप्त नहीं थीं। अब सातवीं बस की शुरुआत से भीड़ का दबाव कम होगा और यात्रियों को बैठने की बेहतर सुविधा मिलेगी। परिवहन विभाग बाढड़ा उपमंडल से चंडीगढ़ के लिए पहली सीधी बस सेवा की शुरुआत की तैयारी में है। अधिकारियों के अनुसार, माह के पहले सप्ताह में यह सेवा शुरू कर दी जाएगी, जिससे उपमंडल के दर्जनों गांवों को सीधे चंडीगढ़ से जोड़ा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानिए... दादरी से जयपुर के लिए बसों का समय
पहली बस : सुबह 4:40 बजे
दूसरी बस : सुबह 5:40 बजे
तीसरी बस : सुबह 7:05 बजे
कोटा के लिए : सुबह 7:40 बजे
पुष्कर के लिए : सुबह 9:35 बजे
नई बस : सुबह 11:09 बजे और 11:38 बजे
-----
दादरी से जयपुर जाने वाले यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही थी। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सातवीं बस का संचालन शुरू किया गया है। रोडवेज विभाग यात्रियों की सुविधा के लिए अगले सप्ताह बाढड़ा से चंडीगढ़ के लिए सीधी बस सेवा शुरू कर रहा है। - नवीन शर्मा, महाप्रबंधक, दादरी परिवहन डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed