{"_id":"671a50ea47aa379d320d9d89","slug":"security-arrangements-in-charkhi-dadri-blockade-at-5-places-in-the-city-49-police-vehicles-patrolling-2024-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri: सुरक्षा बंदोबस्त... शहर में 5 जगहों पर नाकेबंदी, 49 पुलिस वाहन कर रहे गश्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri: सुरक्षा बंदोबस्त... शहर में 5 जगहों पर नाकेबंदी, 49 पुलिस वाहन कर रहे गश्त
Thu, 24 Oct 2024 07:21 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 24 Oct 2024 07:21 PM IST
सार
त्योहारी सीजन के मद्देनजर जिला पुलिस मुस्तैद है। चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है। सादी वर्दी में भी पुलिस जवान बाजारों में तैनात रहेंगे। महिलाओं से पुलिस की विशेष अपील है कि बाजार में आभूषण पहनकर न जाएं, पर्स व मोबाइल का ध्यान रखें।
विज्ञापन
पुलिस।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हरियाणा के चरखी दादरी में त्योहारी सीजन के मद्देनजर जिला पुलिस मुस्तैद है। अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए शहर में 5 स्थानों पर नाकेबंदी की गई है। 49 पुलिस वाहन गश्त में लगाए गए हैं। इतना ही नहीं, पैदल गश्त भी पुलिस जवानों ने शुरू कर दी है।
विज्ञापन
एसपी पूजा वशिष्ठ ने कहा कि दिवाली के त्योहार को देखते हुए जिला पुलिस सुरक्षा की दृष्टि से हाई अलर्ट मोड पर है। चप्पे-चप्पे पर पैनी नजर है। अब बाजारों में लोगों की भीड़ उमड़ेगी। इसे देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
भीड के मद्देनजर जिला पुलिस ने यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए मुख्यमार्गों व बाजारों में नाकेबंदी की है। मार्केट में चार पहिया वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। शहर में परशुराम चौक, आंबेडकर चौक, पटियाला चौक, पुरानी अनाज मंडी में डाकघर के पास और अग्रसेन धर्मशाला के समीप पुलिस नाके लगाए गए हैं। इसके अलावा महिलाओं से अपील की गई है कि वे गहने पहनकर बाजार में खरीदारी करने न आएं। अपने मोबाइल व पर्स का ध्यान रखें।
विज्ञापन
सभी थाना प्रभारियों को दिए नियमित गश्त के आदेश
पुलिस अधीक्षक ने सभी थानों के प्रभारियों को अलर्ट रहने और नियमित गश्त करने के आदेश दिए हैं। इसके अलावा असामाजिक तत्वों व गतिविधियों पर नजर रखने और त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश भी थाना प्रभारियों को जारी किए गए हैं।
गठित की गईं 49 पेट्रोलिंग पार्टियां
आमजन की सुरक्षा के लिए बाजारों में 11 पैदल गश्त पार्टियां, 2 महिला स्कूटी, 25 राइडर, 11 पीसीआर, 10 ईआरवी व 1 दुर्गा शक्ति टीम को नियुक्ति किया गया है। इसके अतिरिक्त जिला पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से 13 पुलिस नाके भी लगाए हैं।
पटाखे बेचने की नहीं अनुमति
बता दें कि प्रशासन ने किसी भी व्यक्ति को पटाखे बेचने की अनुमति नहीं दी है। वहीं, सभी थाना प्रबंधकों को एसपी की ओर से पटाखे बेचने वालों का पता लगाकर उन पर कार्रवाई करने का आदेश वीरवार को जारी कर दिया है।
जिला पुलिस पूर्णतया अलर्ट है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। असामाजिक तत्वों और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिलावासी आपातकालीन स्थिति में तुरंत 112 डायल करें। - पूजा वशिष्ठ, एसपी, चरखी दादरी