{"_id":"61db2588a6e5085bb979d505","slug":"schedule-released-for-the-third-time-for-admission-in-jbt-teacher-course-charkhidadri-news-hsr6216448123","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेबीटी टीचर कोर्स में दाखिला का तीसरी बार शेड्यूल जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेबीटी टीचर कोर्स में दाखिला का तीसरी बार शेड्यूल जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरखी दादरी। जेबीटी (डीएलएड) प्राइमरी टीचर कोर्स में खाली सीटों पर आवेदन फिर से मांगे गए हैं। ऑनलाइन आवेदन 10 से 14 जनवरी तक किए जा सकते हैं। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं अध्यापक प्रशिक्षण परिषद गुरुग्राम की ओर से दाखिला प्रक्रिया का शेड्यूल तीसरी बार जारी किया गया है। राज्य भर में करीब 320 शिक्षण कॉलेजों में करीब 16 हजार सीटों पर तीन माह से दाखिला प्रक्रिया चल रही है।
डीएलएड कॉलेज प्राचार्य संदीप कुमार ने बताया कि जेबीटी दो वर्षीय कोर्स में कक्षा 12वीं में 50 प्रतिशत अंकों वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते है। इस कोर्स में सीटों का आवंटन कला, विज्ञान व कॉमर्स संकाय के आधार पर होना है। 14 जनवरी तक आवेदन करने के बाद सातवें राउंड की मेरिट लिस्ट 17 जनवरी को जारी होगी। इस सूची में चयनित उम्मीदवार 20 जनवरी तक अलॉट किए गए कॅालेज में अपनी दाखिला फीस जमा करवा सकेंगे। इसके बाद अगली मेरिट लिस्ट 22 जनवरी को जारी होगी। इस लिस्ट में चयनित उम्मीदवार 25 जनवरी तक अपनी दाखिला फीस जमा करवा सकेंगे। अंतिम मेरिट लिस्ट 28 जनवरी को जारी होगी। इसमें चयनित उम्मीदवार 31 जनवरी तक दाखिला फीस जमा करवा सकेंगे। जिले में इस कोर्स में 12 शिक्षण कालेजों में 600 सीटों पर दाखिले होने हैं। प्रत्येक कॉलेज में 50 सीटें निर्धारित है।