फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Sahil murder case: CIA has arrested two more accused, - the murder was committed by beating with sticks near Ambedkar Gate on July 20.

साहिल हत्याकांड : सीआईए ने दो और आरोपियों को दबोचा, - 20 जुलाई को आंबेडकर द्वार के समीप डंडों से पीटकर की थी हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Sahil murder case: CIA has arrested two more accused, - the murder was committed by beating with sticks near Ambedkar Gate on July 20.
चरखी दादरी। कबीर नगर निवासी साहिल हत्याकांड में दादरी सीआईए ने मंगलवार को वाल्मीकि बस्ती निवासी विशाल उर्फ गप्चु और साहिल उर्फ टिंडा को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि साहिल की मां कर्मा के बयान पर 21 जुलाई को हत्या का केस दर्ज किया गया था। पुलिस इस मामले में तीन आरोपियों को पहले गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में कर्मा ने बताया था कि साहिल की वाल्मीकि बस्ती निवासी राहुल झज्जरी, अंकित व काके के साथ अच्छी दोस्ती थी। वाल्मीकि बस्ती निवासी विशाल उर्फ गप्चु व नीरज के साथ साहिल व उसके दोस्तों की कई बार कहासुनी हो चुकी थी। 20 जुलाई को दोनों पक्ष आमऐ-सामने हो गए। इसी दौरान वाल्मीकि बस्ती निवासी नीरज ने अपनी कार से साहिल की बाइक में टक्कर मार दी, जिससे साहिल व उसका दोस्त अंकित बाइक समेत गिर गए। इस दौरान अंकित भाग गया, जबकि आरोपियों ने साहिल को डंडों से बेहरमी से पीटा। रोहतक पीजीआई में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। कर्मा देवी की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर मुख्य आरोपी नीरज, सुरेंद्र व बालकिशन उर्फ बाला को गिरफ्तार किया। अब इस मामले में आरोपी विशाल उर्फ गप्चु व साहिल उर्फ टिंडा को काबू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed