फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   rose garden needed technical acceptence

Charkhi Dadri News: रोज गार्डन के जीर्णोद्धार के लिए तकनीकी स्वीकृति का इंतजार

Sat, 03 Aug 2024 06:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 03 Aug 2024 06:25 AM IST
विज्ञापन
rose garden needed technical acceptence
बदहाल पड़ा शहर का रोजगार्डन। संवाद
करीब दो करोड़ रुपये से चकाचक होना है शहर का सबसे मुख्य पार्क, दशा सुधरने से प्रतिदिन दो हजार लोगों को मिलेगी राहत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। शहर के सबसे पुराने और बदहाल पड़े रोज गार्डन की दशा सुधारने के लिए नगर परिषद को मुख्यालय से तकनीकी स्वीकृति मिलने का इंतजार है। वहीं, इस कार्य के लिए सरकार से प्रशासनिक स्वीकृति के साथ डेढ़ करोड़ का बजट पहले ही मिल चुका है।
नगर परिषद अधिकारियों का दावा है कि अगले सप्ताह पार्क के जीर्णोद्धार योजना की तकनीकी स्वीकृति लेकर टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। नगर परिषद अधिकारियों के अनुसार, दिव्या नगर योजना के तहत रोज गार्डन का कायाकल्प करवाया जाएगा। यहां होने वाले विभिन्न कामों का ब्योरा और एस्टीमेट एजेंसी की मार्फत तैयार करवाकर मुख्यालय भेजे गए।
विज्ञापन

इसके बाद शासन से करीब दो करोड़ की परियोजना की स्वीकृति मिल गई और नगर परिषद की ओर से तकनीकी स्वीकृति लेने के लिए फाइल मुख्यालय भेजी गई। पिछले करीब पांच माह से यह फाइल अटकी हुई है। वहीं, नगर परिषद सूत्रों की मानें तो तकनीकी स्वीकृति से पहले मुख्यालय की ओर से आपत्ति लगाई गई थी। इसके बाद आपत्ति दूर कर फाइल दोबारा मुख्यालय भेज दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, करीब चार माह पहले सरकार ने नगर परिषद को पार्क की दशा सुधारने के लिए डेढ़ करोड़ का बजट जारी किया था। उस दौरान आचार संहिता लगने से परियोजना को सिरे चढ़ाने का टेंडर लगाने के लिए आवश्यक औपचारिकताएं पूरी नहीं की जा सकी थीं। अब नगर परिषद अधिकारियों का जल्द से जल्द इस योजना को सिरे चढ़ाने का प्रयास है।

- मॉडल पार्क के रूप में होगा विकसित

नगर परिषद अधिकारी बदहाल रोज गार्डन का दिव्या नगर योजना के तहत जीर्णोद्धार करवाएंगे। इसके तहत पार्क का लेवल ऊंचा उठाने के साथ ही सुविधाओं का विस्तार भी किया जाएगा। यहां आने वाले लोगों को प्रकृति से जोड़ने और वन्य जीव प्रेम के लिए प्रेरित के उद्देश्य से विलुप्त हो रहीं प्रजातियों के पशुओं के ढांचे भी खड़े किए जाएंगे। अधिकारियों की योजना है कि शहर के सबसे प्रमुख पार्क को मॉडल पार्क के रूप में विकसित किया जाए।







- ड्रेनज सिस्टम होना है बेहतर

दो करोड़ रुपये से रोज गार्डन की पूरी दशा बदली जाएगी। यहां जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए न केवल पार्क का लेवल ऊंचा उठाया जाएगा, बल्कि ड्रेनज सिस्टम में भी सुधार किया जाएगा। इस समय रोज गार्डन में एक भी गुलाब नहीं है। आने वाले समय में यह गुलाब समेत अन्य फूलों से महकेगा।




- ये काम भी करवाए जाएंगे
-सभी दीवारों का नए सिरे से निर्माण होगा।
-पार्क में नए सिंथेटिक ट्रैक बनाए जाएंगे।

-सुंदरीकरण के लिए लाइट वाले फव्वारे लगेंगे।
-ओपन जिम के उपकरणों में विस्तार होगा।
- हरियाली के लिए विभिन्न प्रबंध किए जाएंगे।

वर्सन:
तकनीकी स्वीकृति जल्द से जल्द लेने का प्रयास है। अगले सप्ताह इस फाइल का फॉलोअप लेंगे। प्रयास है कि सितंबर से पहले पार्क का जीर्णोद्धार कार्य शुरू करवा दिया जाए। पहले ईओ तैनात न होने के चलते तकनीकी स्वीकृति संबंधी प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। अब ईओ की तैनाती हो गई है। अगले सप्ताह उनकी अधिकारिक आईडी चालू हो जाएगी।
-बक्शीराम सैनी, प्रधान, दादरी नगर परिषद

फोटो 33
बदहाल शहर का रोज गार्डन। संवाद
फोटो 34
रोजगार्डन का वॉकिंग ट्रैक क्षतिग्रस्त। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed