फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Road collapsed for the second time in six months due to manhole leakage

मैनहोल लीकेज के कारण छह माह में दूसरी बार सड़क धंसी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Oct 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Road collapsed for the second time in six months due to manhole leakage
मैन बाजार में सड़क पर बने गड्ढे से गुजरता वाहन । - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। शहर के मुख्य बाजार में वैश्य स्कूल के सामने एक माह से सड़क धंसी हुई है। इससे पूर्व छह माह पहले भी सीवर मैनहोल लीकेज के कारण यह सड़क धंस गई थी। अब दोबारा से सड़क धंस गई है।
विज्ञापन

पुरानी अनाज मंडी व बाजार में दिनभर हजारों की संख्या में प्रतिदिन वाहन गुजरते हैं। इस मार्ग पर स्कूल होने के कारण सैकड़ों छात्रों को भी आवागमन में परेशानी होती है। शुक्रवार को यहां के लोगों ने पीडब्ल्यूडी के खिलाफ रोष जताया ।
विज्ञापन

दुकानदारों का कहना है कि सड़क में गड्ढे के कारण एक माह में करीब 10 दोपहिया वाहन चालक गिरकर घायल हो चुके हैं। उनका कहना है कि सड़क को ठीक करवाने के नाम पर विभाग केवल खानापूर्ति कर देता है। सड़क को ठीक करवाने के लिए वे पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को कई बार गुहार लगा चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड सात पुरानी अनाज मंडी के समीप सड़क धंसने से लोगों को हादसा होने का भय बना हुआ है। लोगों का कहना है कि यह सड़क पहले भी धंस चुकी है, लेेकिन विभाग ने कोई स्थायी समाधान नहीं करके खानापूर्ति की थी। इसके कारण सड़क दोबारा से टूट गई है। इस गड्ढे के कारण कभी भी बडा हादसा हो सकता है, लेकिन विभाग इस ओर कोई ध्यान नही दे रहा है।
दुकानदारों का कहना है कि बारिश के मौसम में तो यहां पानी भर जाता है। धंसी सड़क के कारण कई बुजुर्ग व दुपहिया वाहन चालक गिरकर घायल हो चुके है, जिसके चलते दुकानदारों ने पीडब्ल्यूडी के खिलाफ रोष जताया है। लोगों का कहना है कि तीन माह पूर्व धंसी हुई सड़क को सही तरिके से ठीक नही किया गया जिसके कारण आमजन को परेशानी झेलनी पड़ रही हैं। इससे मुख्य बाजार सड़क से रेलवे रोड ढाणी फाटक रोड व लाला लाजपतराय चौक की ओर जाने वाली सड़क से लोगों व वहनों का आवागमन लगा रहता है। उन्हें सड़क में बने गड्ढे के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

दुकानदारों ने बताया कि सड़क ठीक करने के लिए विभाग के अधिकारी एक माह से कोरा आश्वासन दे रहे हैं, लेकिन सड़क को ठीक नही किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि अगर विभाग जल्द ही सड़क ठीक नही करवाता है तो वे कड़ा कदम उठाने को विवश होंगे।
मैनहोल के कारण सड़क धंसी है। सड़क के बारे में जन स्वास्थ्य विभाग को
पत्र लिख चुके हैं। विभाग ने जल्द ही सड़क को ठीक करवाने का आश्वासन दिया है।
-सोमबीर सिंह, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed