{"_id":"633c7bb43f49665f1c1b8c2e","slug":"revenue-department-will-set-up-open-court-for-land-matters-charkhidadri-news-hsr6437567131","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीनी मामलों के लिए राजस्व विभाग लगाएगा खुला दरबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीनी मामलों के लिए राजस्व विभाग लगाएगा खुला दरबार
विज्ञापन
चरखी दादरी। राजस्व विभाग से जुड़ी शिकायतों के समाधान के लिए जिले में खुला दरबार लगाया जाएगा। इसमें चकबंदी, इंतकाल, मसावी, जमीनी रिकॉर्ड आदि से संबधित मामलों का समाधान किया जाएगा। रोहतक मंडल के आयुक्त जगदीप सिंह ने मंगलवार को लोकनिर्माण विश्राम गृह में आयोजित अधिकारियों की जिलास्तरीय बैठक में इसके निर्देश दे दिए है।
उन्होंने कहा कि दादरी जिले में राजस्व विभाग से जुड़ी लोगों की बहुत सी शिकायतें हैं। इनका समाधान करने के लिए तहसीलदार व पटवारी सहित अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों की उपस्थिति में खुला दरबार आयोजित कर जमीनी रिकॉर्ड को दुरुस्त किया जाएगा। उपायुक्त प्रीति व पुलिस अधीक्षक दीपक गहलावत की मौजूदगी में आयोजित हुई इस बैठक में आयुक्त जगदीप सिंह ने कहा कि जलभराव की समस्या का शीघ्र निपटारा किया जाना अत्यंत आवश्यक है। खेतों में पानी भर जाने की वजह से किसान अपनी फसल की बुआई नहीं कर पा रहे हैं, इसलिए सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता वेदपाल सांगवान पानी को निकालने की कार्रवाई जल्द पूरी कर लें।
मंडल आयुक्त ने कहा कि दादरी शहर में सीवरेज सिस्टम की हालत ठीक नहीं है। जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी पानी निकासी की स्थिति में सुधार कर लोगों को राहत प्रदान करे। उन्होंने कहा कि पेयजल आपूर्ति में भी गंदा पानी आने की शिकायतें सामने आ रही हैं। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग स्वच्छ पेयजल की सप्लाई सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यालयों में अधिकारियों की उपस्थिति अधिक से अधिक होनी चाहिए। अधिकारियों को चाहिए कि वो दफ्तर में आने वाले लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करें। पुलिस अधीक्षक दीपक गहलावत ने बताया कि जिला में इस साल बंदियों की 96 पैरोल के आवेदन आए थे, इन सबका निपटारा कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस थानों और मुख्य चौराहों पर सीसीटीवी की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के लिए तैयारी पूरी करें अधिकारी
जगदीप सिंह ने कहा कि फैमिली आईडी के कारण सरकार की किसी योजना का लाभ उठाने में योग्य पात्र को परेशानी आ रही हो तो वह अपने नजदीकी सीएससी केंद्र में जाकर अपनी आईडी को ठीक करवा ले। पंचायत चुनाव के बारे में कमिश्नर ने निर्देश दिए कि प्रत्येक ब्लॉक में मतदाता सूची, मतदान केंद्र, मतगणना आदि से संबधित तैयारी पूरी होनी चाहिए।
32 लंबित मामलों में 22 की जमाबंदी की ऑनलाइन
बैठक में उपायुक्त प्रीति ने कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणाओं के अनुसार विकास कार्य पूरे करवाने का प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि मंडियों में बाजरा खरीद के सभी प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं। किसानों के विश्राम के लिए मूलभूत सुविधाओं का मंडियों में उचित प्रबंध किया गया है। जिला राजस्व अधिकारी राजकुमार ने बताया कि जमाबंदी के 32 मामले लंबित थे, इनमें से 22 जमाबंदी ऑनलाइन करवा दी गई है।
बैठक में ये रहे मौजूद
बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त अनुराग ढालिया, एसडीएम वीरेंद्र सिंह, एसडीएम नवीन कुमार, नगराधीश नरेंद्र कुमार, डीएसपी देशराज, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी अजीत सिंह, तहसीलदार बंसी लाल, सूरत सिंह लांबा, एसडीओ डॉ. कृष्ण कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।