{"_id":"68b9f2f52ef1bb2de70f6869","slug":"relief-to-passengersbus-service-started-on-alwar-rohtak-route-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1004-144094-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: यात्रियों को राहत...अलवर-रोहतक रूट पर बस सेवा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: यात्रियों को राहत...अलवर-रोहतक रूट पर बस सेवा शुरू
Fri, 05 Sep 2025 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 05 Sep 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरखी दादरी। दादरी परिवहन डिपो ने अलवर-रोहतक रूट पर सीधी बस सेवा शुरू कर दी है। इससे प्रदेश के तीन जिलों समेत राजस्थान के यात्रियों को फायदा होगा। विभागीय अधिकारियों की मानें तो प्रतिमाह करीब 1500 यात्रियों को बस सेवा का लाभ मिलेगा।
राजस्थान के जिला अलवर से चरखी दादरी होते हुए रोहतक तक आने-जाने वाले यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए दादरी परिवहन विभाग की ओर से सीधी बस सेवा शुरू की गई है। बस सेवा शुरू होने से संबधित रूटों पर सफर करने वाले यात्रियों को लाभ मिलेगा। वहीं, इसके अलावा परिवहन विभाग का दैनिक राजस्व भी बढ़ेगा।
वहीं, बस सेवा का संचालन शुरू होने से पहले यात्रियों को तीन से चार बसें बदलकर अपने गंतव्य पर पहुंचना पड़ रहा था और वो लंबे समय से सीधी बस सेवा शुरू करने की मांग कर रहे थे। अब जाकर उनकी मांग पूरी हुई है और अब उन्हें बार-बार बसें बदलने के झंझट से नहीं गुजरना पड़ेगा।
विज्ञापन
सुबह 8 बजे अलवर से चलेगी बस
अलवर डिपो से बस का संचालन सुबह 8.30 बजे किया गया है, जो यात्रियों को लेकर बहरोड, नारनौल, महेंद्रगढ़ होते हुए दोपहर दो बजे दादरी बस स्टैंड पर पहंचेगी। दादरी से रोहतक के लिए लिए बस ढाई बजे रवाना होगी और करीब 4 बजे रोहतक डिपो में पहुंचेगी।
-- -- -- -- -
दादरी परिवहन विभाग का प्रयास रहता है कि यात्रियों को हरसंभव बस सेवा प्रदान की जाए। यात्रियों की मांग पर अलवर-रोहतक रूट पर सीधी बस सेवा शुरू की गई है और इससे यात्रियों को फायदा मिलेगा।
नवीन शर्मा, महाप्रबंधक, दादरी परिवहन डिपो