फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Relief from potholes, travel will be safe and smooth

Charkhi Dadri News: गड्ढों से मिली निजात, सुरक्षित और सुगम होगा सफर

Tue, 19 Aug 2025 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 19 Aug 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Relief from potholes, travel will be safe and smooth
चरखी दादरी। रावलधी-भिवानी लिंकमार्ग से गुजरते समय अब वाहन चालकों को गड्ढे नहीं झेलने पड़ेंगे। खबर प्रकाशित होने के बाद लोक निर्माण विभाग ने इस मार्ग पर बने 300 से अधिक छोटे-बड़े गड्ढे भरवा दिए हैं और इससे अब वाहन चालकों का सफर सुरक्षित और सुगम होगा।
विज्ञापन

रावलधी-भिवानी लिंकमार्ग की लंबाई करीब 3 किलोमीटर है। मानसून सीजन के दौरान सड़क की हालत जर्जर बन गई थी और अधिकारियों का इस ओर ध्यान नहीं था। दूसरी ओर गड्ढों के चलते यहां से गुजरने वाले 10 हजार से अधिक वाहन चालकों को परेशानियों से जूझना पड़ रहा था।
विज्ञापन

अमर उजाला ने 12 अगस्त के संस्करण में ''रावलधी-भिवानी लिंकमार्ग...3 किलोमीटर में मिले 300 गड्ढे'' शीर्षक से समाचार प्रकाशित कर प्रमुखता से मुद्दा उठाया था। इसके बाद लोक निर्माण विभाग के अधिकारी हरकत में आए और उन्होंने टीम को जायजा लेने भेजा। वहीं, सड़क की हालत पता चलते ही अधिकारियों ने तत्काल मरम्मत कार्य शुरू करवा दिया। इस मार्ग पर 300 से अधिक गड्ढे भरे गए और अब भिवानी टी-पॉइंट से रावलधी चौक तक और रावलधी चौक से टी-पॉइंट तक का सफर आसान हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
रावलधी-भिवानी लिंक मार्ग पर बने सभी गड्ढों को तारकोल व रोड़ियों से भरवा दिया गया है। अब यहां से गुजरने वाले वाहन चालक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
गुरचरण सिंह, एक्सईएन, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed