{"_id":"68b36158b73e33a2f406ed29","slug":"recruitment-in-irb-by-reducing-age-by-13-years-case-registered-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-143709-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: 13 साल उम्र कम करवाकर आईआरबी में हुआ भर्ती, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: 13 साल उम्र कम करवाकर आईआरबी में हुआ भर्ती, केस दर्ज
Sun, 31 Aug 2025 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sun, 31 Aug 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले के गांव श्यामकलां निवासी सुरेंद्र सिंह के फर्जी जन्मतिथि के आधार पर आईआरबी यानी इंडियन रिजर्व बटालियन में भर्ती होने पर बाढड़ा थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। इस संबंध में गांव निवासी अमीर सिंह की ओर से लोकायुक्त को शिकायत दी गई थी।
शिकायत में अमीर सिंह ने बताया कि सुरेंद्र सिंह की सही जन्मतिथि 10 मार्च 1966 है जो राजकीय प्राथमिक पाठशाला और राजकीय हाई स्कूल श्यामकलां के रिकाॅर्ड में दर्ज है। वहीं, उसने 22 फरवरी 2001 को हरियाणा ओपन स्कूल से पास की गई दसवीं कक्षा के सर्टिफिकेट में अपनी जन्मतिथि 13 साल कम करवाकर 20 मई 1979 फर्जी दर्ज करवाई है और फर्जी जन्म तिथि के आधार पर साल 2002 में इंडियन रिजर्व बटालियन में 38 वर्ष की उम्र में भर्ती होकर धोखाधड़ी की, जबकि भर्ती होने की अधिकतम आयु 25 वर्ष थी।