फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   randmization

Charkhi Dadri News: बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट और वीवीपैट का पहला रेंडमनाइजेशन पूरा

Tue, 03 Sep 2024 06:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 03 Sep 2024 06:11 AM IST
विज्ञापन
randmization
जिला उपायुक्त की मौजूदगी में संपन्न हुई प्रक्रिया, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने स्क्रीन पर देखी प्रक्रिया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त राहुल नरवाल की उपस्थिति में लघु सचिवालय के कांफ्रेंस हाल में बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट व वीवीपैट का पहला रेंडमनाइजेशन किया गया। बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को कंप्यूटर स्क्रीन पर यह प्रक्रिया दिखाई गई।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने रेंडमनाइजेशन की प्रक्रिया का अध्ययन किया और इस पर संतुष्टि जाहिर की। उन्होंने बताया कि फिलहाल इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनें जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्रों को अलॉट हुई हैं। रेंडमनाइजेशन में बैलेट यूनिट व कंट्रोल यूनिट दोनों की अलग-अलग सूची तैयार की गई है।
विज्ञापन


उपायुक्त ने कहा कि रेंडमनाइजेशन प्रक्रिया के बाद संबंधित आरओ को सूची के साथ ईवीएम सौंप दी जाएगी। ये सभी ईवीएम निर्धारित स्ट्रांग रूम में रखी जाएंगी। वहां इन पर उम्मीदवारों के नाम व चुनाव चिह्न प्रदर्शित किए जाएंगे। इस पूरी प्रक्रिया के दौरान राजनीतिक दलों को भी पूरी व्यवस्था दिखाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने उपस्थित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से कहा कि वे मौके पर जाकर इन मशीनों की जांच कर सकते हैं। सभी राजनीतिक दलों को हलके के हिसाब से मशीनों की क्रम संख्या की सूची दे दी जाएगी। ताकि, वे अच्छी तरह से जांच-पड़ताल कर सकें। मशीनों पर सील लगाने का कार्य भी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ही किया जाएगा।


- बाढड़ा का जेडीकेडीएस व दादरी का जनता कॉलेज रहेगा मतगणना केंद्र
उपायुक्त ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को बताया कि निर्वाचन आयोग की ओर से चुनाव कार्यक्रम में बदलाव कर दिया गया है। अब मतदान पांच अक्तूबर को होगा। इसके बाद आठ अक्तूबर को मतगणना होगी। बाढड़ा विधानसभ के लिए जेडीकेडीएस स्कूल और दादरी विधानसभा के लिए जनता काॅलेज में मतगणना केंद्र बनाया गया है।

फोटाे 12
लघु सचिवालय में आयोजित रेंडमनाइजेशन प्रक्रिया में मौजूद उपायुक्त राहुल नरवाल व अन्य अधिकारी। स्रोत : जनसंपर्क विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed