फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Rainfall casts a shadow on MNREGA, workers face livelihood crisis

Charkhi Dadri News: मनरेगा पर बारिश का साया, श्रमिकों को रोजी-रोटी का संंकट

Mon, 08 Sep 2025 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 08 Sep 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Rainfall casts a shadow on MNREGA, workers face livelihood crisis
चरखी दादरी। बारिश की वजह से मनरेगा मजदूरों का काम चौपट होने से उनके समक्ष आजीविका का संकट बना हुआ है। वैसे भी बारिश सीजन में मजदूरों से जुड़े अन्य कार्य भी बाधित बने हुए हैं। अब तो अक्तूबर प्रथम सप्ताह में ही काम शुरू हो सकेंगे। पिछले करीब दो माह से इन मजदूरों को खाली बैठना पड़ रहा है।
विज्ञापन

आमतौर पर सरपंच गांवों में मनरेगा के तहत कार्य करते हैं। जो सरपंच कार्य करवाना चाहते हैंं वह पंचायत का प्रस्ताव तैयार कर पंचायत विभाग में मनरेगा शाखा में जमा करवात हैं। मनरेगा के तहत 261 प्रकार के कार्य करवाए जाते हैं। जिस भी गांव में स्कूल व गली में मिट्टी डलवानी होती है, खेल स्टेडियम को समतल करवाना है या अन्य श्रमिक स्तर के कार्य करवाने हैं तो मनरेगा के तहत ही पूरा करवाया जाता है।
विज्ञापन


कई जगह ऐसी होती हैं जहां मिट्टी डालनी होती है या फिर खेल स्टेडियम या स्कूल मैदान का लेवल ठीक करना होता है वहां मनेरगा श्रमिकों से काम करवाया जाता है। मनरेगा के तहत श्रमिक को 400 रुपये दिहाड़ी मिलती है। श्रमिक के बैंक खातों में मजदूरी राशि भेजी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- पंचायत करती है प्रस्ताव तैयार
जिस गांव में छोटे स्तर के कार्यों को करवाने की जरूरत है वहां सरपंच प्रस्ताव तैयार करते हैं। सरकार ने मनरेगा स्कीम पर ज्यादा फोकस कर रखा है ताकि श्रमिकों को मजदूरी मिले सके और वे अपनी आजीविका कमा सके। मनरेगा के तहत सरकार के रूरल डेवलपमेंट, वन विभाग,रेलवे, शिक्षा विभाग,पीडब्ल्यूडी,स्वास्थ्य आदि विभागों में 261 प्रकार के कार्य करवाए जा सकते हैं।


---------
जैसे ही मानसून की विदाई हो जाएगी, मनरेगा के तहत काम शुरू हो जाएंगे। बारिश की वजह से काम बंद हैं। जल्द ही मजदूरों को काम दिए जाएंगे।
हेमंत कुमार,पीओ, मनरेगा शाखा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed