{"_id":"68b603d5ce2e0c608b095a76","slug":"rain-warning-administration-alert-officers-will-not-be-able-to-leave-the-station-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-143833-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: बारिश की चेतावनी, प्रशासन अलर्ट, अधिकारी नहीं छोड़ सकेंगे स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: बारिश की चेतावनी, प्रशासन अलर्ट, अधिकारी नहीं छोड़ सकेंगे स्टेशन
Tue, 02 Sep 2025 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 02 Sep 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
दादरी शहर के लोहारू रोड पर भरा पानी।
चरखी दादरी। मौसम विभाग की ओर से दी गई बारिश की चेतावनी को देखते हुए उपायुक्त मुनीश शर्मा ने सभी अधिकारियों को 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कहा है कि जलभराव की स्थिति आने पर तुरंत राहत कार्य सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने सख्त निर्देश दिए हैं कि सभी अधिकारी व कर्मचारी ड्यूटी पर तैनात रहें और स्टेशन छोड़कर न जाएं। पानी निकासी की सभी मशीनरी चालू हालत में होनी चाहिए।
उपायुक्त ने बाढ़ नियंत्रण शिकायत नंबर पर संबंधित कर्मचारियों को नियमित रूप से सतर्कता के साथ ड्यूटी पर तैनात रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि ड्यूटी पर कोताही बरतने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
उन्होंने एसडीएम को निर्देश दिए कि स्वयं संभावित जलभराव क्षेत्र और पानी निकासी के लिए डिस्पोजल पॉइंट का दौरा करें। उन्होंने कहा है कि जनस्वास्थ्य विभाग, सिंचाई विभाग, लोक निर्माण विभाग, शहरी स्थानीय निकाय, पंचायत विभाग के अधिकारी नियमित रूप से सभी ड्रेन, नालों, डिस्पोजल का नियमित रूप से निरीक्षण करें। जरूरत के अनुरूप वहां पर पानी निकासी के संसाधन स्थापित किए जाएं।
विज्ञापन
- स्वास्थ्य विभाग रखेगा दवाओं का आवश्यक स्टॉक
स्वास्थ्य विभाग को उपायुक्त ने निर्देश दिए हैं कि आवश्यक दवाओं का स्टॉक पर्याप्त मात्रा में रखें और चिकित्सा स्टाफ अपनी-ड्यूटी पर तैनात रहे। उन्होंने पुलिस विभाग और अग्निशमन विभाग को भी अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।
- सड़क तोड़ने की घटनाओं पर नजर रखेंगे विभाग
उपायुक्त ने कहा कि शहरी स्थानीय निकाय, पंचायत विभाग, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग व पंचायत विभाग ध्यान रखें कि कहीं पर किसी के द्वारा रोड, ड्रेन आदि को तोड़ने की घटना न हो। इस तरह की घटनाएं जलभराव होने के बाद देखने को मिलती है।
- डीआरओ को बनाया कंट्रोल रूम प्रभारी
जिला राजस्व अधिकारी को जिला स्तर पर बाढ़ नियंत्रण कंट्रोल रूम नंबर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला मुख्यालय पर लघु सचिवालय परिसर में बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, जिसका संपर्क नंबर 01250-295554 है। इस नंबर पर जलभराव से संबंधित सूचना दे सकते हैं।