फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   problem of waterlogging

Charkhi Dadri News: जलभराव से दो मकानों की छत गिरी, 50 में आईं दरारें

Tue, 24 Sep 2024 05:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 24 Sep 2024 05:46 AM IST
विज्ञापन
problem of waterlogging
ग्राउंड रिपोर्ट:::
विज्ञापन


शहर की लोहारू रोड एक्सटेंशन कॉलोनी समेत बीड़ भैरवी गांव में इस बार बनी जलभराव की भयंकर समस्या, पानी निकासी के प्रशासनिक प्रबंधों से ग्रामीण नाखुश

जगदीप सिंह
चरखी दादरी। खेतों में भरा पानी गांव बीड़ भैरवी और लोहारू रोड एक्सटेंशन कॉलोनी के लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। बीड़ भैरवी गांव के 50 मकानों में दरारें आ गई हैं। इसके अलावा लगातार जलभराव से दो मकानों की छत गिर चुकी है। हालात ये हैं कि लोग मकान खाली कर सामान दूसरी जगह रखवाने लगे हैं। हालांकि, जिला प्रशासन ने गांव से पानी की निकासी की कवायद शुरू करा दी है, लेकिन, ग्रामीण व्यवस्था से असंतुष्ट हैं।
बीड़ भैरवी के ग्रामीणों का कहना है कि अगर जिला प्रशासन ने दो दिनों के अंदर पानी की निकासी नहीं करवाई तो वे कड़े कदम उठाने के लिए मजबूर होंगे। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले 10 दिनों से खेतों के रास्ते शहर तक पहुंचे पानी की वजह से उनका और दादरी शहर के लोहारू रोड एक्सटेंशन कॉलोनी के लोगों का भाईचारा भी खराब हो रहा है।
विज्ञापन

उनका कहना है कि जिला प्रशासन को समस्या से अवगत करवाने के बाद भी पानी निकासी के पुख्ता प्रबंध अब तक नहीं किए गए हैं। प्रशासन की अनदेखी के चलते लोगों में रोष बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, लोहारू रोड एक्सटेंशन कॉलोनी के लोगों का कहना है कि वे कॉलोनी एप्रूव्ड होने के बाद लगभग करोड़ों रुपये प्रॉपर्टी टैक्स व विकास शुल्क के रूप में जमा करवा चुके हैं। कॉलोनी के रिहायशी क्षेत्र तक पानी पहुंच चुका है। अब तक पानी की निकासी की कवायद शुरू नहीं की गई है। लोगों ने बताया कि तीन दिन पहले वे डीसी आवास के समक्ष प्रदर्शन कर चुके हैं। उस दौरान समाधान का आश्वासन देकर अधिकारियों ने उन्हें टरका दिया।

- पुलिस बल की मौजूदगी में रोका जा रहा पानी
जिला प्रशासन से शहर में आने वाले पानी को रुकवाने के साथ ही निकासी पाॅइंट पर पुलिस बल तैनात कर रखा है। वहीं, इसके साथ ही गांव से पानी निकासी के लिए 20 एचपी की मोटर लगवा दी गई हैं। ग्रामीणों के अनुसार मोटर की क्षमता कम है।

लोगों की परेशानी, उन्हीं की जुबानी
सेना से रिटायर होने के बाद 60 लाख की लागत से दो मकान बनाए थे। खेतों का पानी कॉलोनी में आने से मकान के फर्श धंसने लगे हैं। दीवारों में दरारें आ गई हैं। पानी निकासी नहीं हुई तो परिवार समेत पुश्तैनी गांव बड़ोली जाकर रहूंगा।
-अशोक कुमार, रिटायर्ड सैनिक
- मकान के चारों तरफ दस दिनों से पानी भरा है। इसके कारण दीवारों में दरारें आनी शुरू हो गई हैं। मकान की दीवार और छत न गिर जाए, इससे बचने के लिए जैक लगवा रखे हैं। कई दिन बीतने के बाद भी जलभराव से राहत नहीं मिली है।

-उषा देवी, महिला

फॉगिंग करवाई न दवा का छिड़काव
शहरी कॉलाेनी और बीड़ भैरवी गांव में कई दिनों से पानी भरा है, लेकिन अब तक यहां न तो फॉगिंग करवाई गई है और न दवा का छिड़काव। इसके चलते लोगों में स्वास्थ्य की चिंता भी बनी हुई है। लोगों का कहना है कि लोग बुखार की चपेट में आ रहे हैं। लोहारू रोड एक्सटेंशन कॉलोनी निवासी धर्मेंद्र, सोमबीर, नसीब, अशोक, अजीत, देवेंद्र, पृथ्वी सैनी व आनंद कुमार ने बताया कि पानी से दीवारों व नींव को नुकसान न पहुंचे, इसके लिए 7 लाख खर्च कर करीब एक हजार ट्रॉली मिट्टी डलवा चुके हैं।

फोटो: 25
लोहारू रोड एक्सटेंशन कॉलोनी में धंसा मकान का फर्श। संवाद
फोटो: 26
कॉलोनी में मकान के पास मिट्टी से भरे बैग रखता श्रमिक। संवाद
फोटो: 27
गांव बीड़ भरैवी में गिरा मकान। संवाद
फोटो: 28
छत गिरने की आशंका में लगाए गए जैक। संवाद
फोटो: 29
मकान की दीवार में आईं दरारें। संवाद
फोटो: 30
उषा देवी।
फोटो 31
अशोक कुमार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed