{"_id":"66f6c8c0f94cb2aa2e062df8","slug":"problem-of-waterlogging-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-123995-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: दूषित पानी की निकासी के प्रबंध न होने पर दुकानदार परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: दूषित पानी की निकासी के प्रबंध न होने पर दुकानदार परेशान
Fri, 27 Sep 2024 08:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 27 Sep 2024 08:31 PM IST
विज्ञापन
बाढड़ा में जेवली रोड पर भरा दूषित पानी। संवाद
बाढड़ा के जेवली रोड पर लंबे समय से बनी है समस्या, अब तक नहीं हो पाया समाधान
संवाद न्यूज एजेंसी
बाढड़ा। जेवली रोड पर पिछले काफी समय से सड़क पर दूषित पानी भरा है। दुकानदारों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस बारे में कई दफा अधिकारियों को अवगत करवाने के बाद भी समाधान नहीं हुआ है। दुकानदारों में विभाग के प्रति रोष बना हु्आ है।
दुकानदार राजेश, संदीप, रामचंद्र, विकास, योगी, रवि आदि ने बताया कि सडक का निर्माण तो करवा दिया जबकि दोनों ओर नालियों का निर्माण नहीं करवाया गया। इससे गलियों का दूषित पानी नालियों से होते हुए सड़क पर भरा रहता है। दूषित पानी भरा रहने से दुर्गंध बनी रहती है। इससे बीमारियां फैलने की आशंका बनी रहती है।
दुकानदारों ने प्रशासन व विभाग के अधिकारियों से समस्या का जल्द समाधान करवाने की मांग की है।
व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष संदीप सिंटी व प्रधान सुंदरपाल का कहना कि नाले के निर्माण को लेकर विभाग को अवगत करवा चुके हैं। व्यापार मंडल भी एसडीएम को ज्ञापन सौंप चुका है।
विज्ञापन
फोटो -36